अब महाराष्ट्र-झारखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज..
■ भाजपा ने दोनों राज्यों में लगाई सौगातों -वादों की झड़ी ■ विपक्षी खेमा भी सक्रिय हुआ ■ इन दोनों राज्यों में चुनाव नवंबर में होने की चर्चा
● पीड़िता का वीडियो आया तो बेटे ने दी अर्जी
बेंगलूरु, मैसूरु। दक्षिण भारत में कर्नाटक में ऐन आम चुनाव के पहले सियासी पार्टियों में नेताओं के दुष्कर्मों का थोक में खुलासा होने लगा है। यौन शोषण के आरोप में फंसे कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना और उसके बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। प्रज्ज्वल के खिलाफ दुष्कर्म और एच. डी. रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ है। तीन बच्चों की माँ के 20 वर्षीय बेटे ने माँ के यौन शोषण का वीडियो वायरल होने के बाद यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। जद एस विधायक रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के बेटे और प्रज्ज्वल उनके पौते हैं। इस बीच एसआईटी ने दोनों की जांच के लिए दूसरा नोटिस भेजा है।
कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा मैसूरु के कृष्णाराजा नगर के युवक ने रेवन्ना के खिलाफ अपनी माँ के अपहरण का केस दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक उसकी माँ रेवन्ना के घर काम करती थी। उसने तीन साल पहले काम छोड़ भी दिया था। इस 29 अप्रैल को रेवन्ना का करीबी सतीश बावन्ना हमारे घर आया और माँ को साथ ले गया। इसके बाद एक मई को एक मेरे एक दोस्त ने फोन कर बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मेरी माँ को रस्सी से बांधा गया है और प्रज्ज्वल उनसे दुष्कर्म कर रहा है। युवक ने माँ की जान को खतरा बताया है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिध्दरमैया ने कहा कि भाजपा और जद -एस को प्रज्ज्वल के कतिथ दुष्कर्म के वीडियो की जानकारी थी। इसके बावजूद उनको टिकिट दिया गया। उसने यौन शोषण ही नहीं दुष्कर्म भी किया है। सीएम सिद्धरमैया ने तो आरोप भी लगाया कि भाजपा ने ही प्रज्ज्वल को विदेश भागने में मदद की। साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि उसका राजनयिक पासपोर्ट रद्द हो जाय तो वह एनडीए उम्मीदवार नहीं रहेगा और उसे भारत वापस लौटना होगा।
■ भाजपा ने दोनों राज्यों में लगाई सौगातों -वादों की झड़ी ■ विपक्षी खेमा भी सक्रिय हुआ ■ इन दोनों राज्यों में चुनाव नवंबर में होने की चर्चा
■ केन्द्र मैरिटल रेप को अपराध बनाने के खिलाफ
■ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट - डॉक्टरों के 20 प्रतिशत पद खाली
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359