• 28 Apr, 2025

शमी और शीतल समेत 26 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार ..

शमी और शीतल समेत 26 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार ..

● सात्विक और चिराग को खेल रेत्न - ● गणेश को द्रोणाचार्य पुरस्कार ● नौ जनवरी को राष्ट्रपति भवन खिलाड़ियों को दिये जाएंगे पुरस्कार

नई दिल्ली। भारत के सितारा बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को 2023 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। एक दिवसीय विश्व कप क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शमी और पैरा एशियाई खेलों में चैम्पियन तीरंदाज शीतल देवी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

     पुरस्कार 9 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एएम खनविलकर की अध्यक्षता वाली समिति ने जिन नामों की  अनुशंसा की थी उसके आधार पर भारत की नंबर एक बैडमिंटन पुरुष युगल टीम चिराग और सात्विक को सर्वोत्तम खेल सम्मान खेल रत्न देने का फैसला किया गया है।

  • 12 सदस्यीय समिति ने किया पुरस्कारों का निर्धारण -

     खेल मंत्रालय ने इस साल के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार को फैसला करने के लिए 12 सदस्यीय समिति का गठन किया था। इसमें अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीस एएम खनविलकर के अलावा हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै, पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी कमलेश मेहता,पूर्व मुक्केबाज अखिल कुमार, महिला निशानेबाज और वर्तमान राष्ट्रीय कोच शुमा शिरुर, पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी तृप्ति मुरगुंड और पावर लिफ्टर पाशा भी समिति में शामिल थे। 

9 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को दिये जाएंगे  पुरस्कार

 अर्जुन पुरस्कार

शमी के अलावा 25 अन्य खिलाड़ियों को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया है। इनमें भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी, पुरुष हॉकी खिलाड़ी कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू, तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले और अदिति गोपीचंद स्वामी, मुक्केबाज हुसामुद्दीन, शतरंज खिलाड़ी आर. वैशाली,गोल्फर दीक्षा डागर, निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पहलवान अंतिम पंघाल, एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता वुशू खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी और टेबल टेनिस खिलाड़ी अयहिशा मुखर्जी शामिल  हैं। 

  • द्रोणाचार्य पुरस्कार

प्रशिक्षकों को दिये जाने वाले द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए गणेश प्रभाकरण (मल्लखम्ब), महावीर सैनी-(पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती) आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेन्द्र सिंह को (हॉकी) का चयन किया गया है।

  • ध्यानचंद जीवनपर्यंत पुरस्कार

ध्यानचंद जीवनपर्यंत पुरस्कार के लिए कविता सेल्वराज(कबड्डी) मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) और विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)को चुना गया है।