• 28 Apr, 2025

तीरंदाजी में पहला गोल्ड

तीरंदाजी में पहला गोल्ड

■ हरविंदर ने इतिहास रचा, भारत को पैरालिंपिक में चार गोल्ड

पेरिस। फ्रांस में हो रहे पैरालिंपिक गेम्स के सातवें दिन भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुष रिकर्व ओपन स्पर्धा के फायनल में पोलैंड के लुकाज सिजेक को 6-0 से  हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। पैरालिंपिक गेम्स के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय बन गए हैं। पैरालिंपिक में तीरंदाजी में भारत का यह दूसरा मेडल है।

उल्लेखनीय है कि पहला मेडल ब्रांज भी हरविंदर सिंह ने टोक्यो में जीता था। हरविंदर गुरुवार 5 सितंबर को पूजा के साथ मिक्स्ड टीम रिकर्व इवेंट में मुकाबले पर थे। हरियाणा के किसान परिवार से आने वाले हरविंदर डेढ़ साल के थे तो उन्हें डेंगू हो गया था। उस दौरान उन्हें इलाज के लिए इंजेक्शन लगे  और दुष्प्रभाव के चलते पैरों की गतिशीलता ही चली गई।

भारतीय खिलाड़ियों ने पैरालिंपिक खेलों के छठे दिन मंगलवार 3 सितंबर को कुल पांच 5 मेडल जीते थे। इसमें से चार मेडल आधी रात के बाद आधे घंटे के ही अंतराल में जीत लिए थे। इनमें से भाला फेंक में अजीत सिंह ने सिल्वर, सुंदर सिंंह गुर्जर ने ब्रांज मेडल जीता। इसी तरह हाई जंप में शरद कुमार ने सिल्वर और मरियप्पन थंगावेलु ने ब्रांज मेडल जीता। 
 

शॉटपुट- महाराष्ट्र के सचिन खिलारी को सिल्वर मेडल

PO1


भारत के खाते में 21 वां मेडल शॉटपुट में मिला। महाराष्ट्र के सचिन खिलारी ने मेंस एफ -46 कैटेगरी में 16.32 के स्कोर के साथ एशियन रिकार्ड बनाते हुए सिल्वर मेडल जीता। इंजीनियर साहब के नाम से मशहूर सचिन ने 9 साल की उम्र में अपना एक हाथ खो दिया था। 

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - अब तक 22  

  • 04 - गोल्ड
  • 08 -सिल्वर 
  • 10 - ब्रांज