किसानों की आय बढ़ाने व खाद्य सुरक्षा के लिए एक लाख करोड़, रेल कर्मियों को बोनस
■ केन्द्रीय कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
● जनता के सपनों और उनसे किया वादा पूरा करने अभी से जुटेंगे ● राज्य के हर हिस्से को देंगे नए विकास की दिशा..
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार 10 दिसंबर को अपने मुख्यमंत्री चुने जाने के फौरन बाद कहा कि आगामी 25 दिसंबर को राज्य के किसानों को उनके पुराने कार्यकाल के समय के बकाया 2 दो साल के धान
का बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटी पूरी होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अपने संकल्प को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी। हम सभी अभी से जनता के सपनों को पूरा करने में जुटेंगे।श्री साय ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सुशासन, विकास और लोक समृध्दि की
त्रिवेणी बनेगा। वनांचलों का तेज गति से विकास होगा। पीएम मोदी और भाजपा की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के वनांचलों और यहां के निवासियों का विकास होगा। भाजपा की सरकार राज्य के हर हिस्से को विकास की नई दिशा देगी।
श्री साय ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सभी निर्वाचित विधायकों का आभार व्यक्त किया और केन्द्रीय नेतृत्व पीएम मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को जो जिम्मेदारी सौंपी है उसमें भाजपा की सरकार जनता की कसौटी पर खरी उतरेगी।
नव निर्वाचित विधायक दल की बैठक को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान श्री मुंडा ने भरोसा दिलाया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेंगे। प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह ऐतिहासिक सफलता प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जन विश्वास, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की रणनीति पर मुहर है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह जीत छत्तीसगढ़ का मनोबल बढ़ाने वाली है। इससे कुशासन, भ्रष्टाचार,माफिया, अपराध, अन्याय, अत्यचार और घोटाला राज खत्म हुआ है।
■ केन्द्रीय कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
● खाद्य तेल 13 दिन में 30 रुपये, प्याज 4 माह में 35 रुपये और आटा 6 महीने में 7 रुपये महंगे हो गए ● सरकार ने किसानों को राहत तो दी पर मुनाफाखोरों ने बाजार में दाम ज्यादा बढ़ाए इन्हे नहीं रोका..
■ हरेली छत्तीसगढ़ी लोक का सबसे लोकप्रिय और सबसे पहला त्यौहार है। ■ पर्यावरण को समर्पित यह त्यौहार छत्तीसगढ़ी लोगों का प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण दर्शाता है।
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359