• 28 Apr, 2025

एनईपी- ग्रेजुएशन का नया सिलेबस जून में जारी होगा

एनईपी- ग्रेजुएशन का नया सिलेबस जून में जारी होगा

● स्किल डेवलपमेंट और वैल्यू एडेड कोर्स भी पढ़ेंगे छात्र

रायपुर। जल्दी ही कॉलेज की पढ़ाई का तौर तरीका बदलने जा रहा है और आगे की कॉलेज की पढ़ाई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होगी। अब स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम और बीएससी स्तर पर ग्रजुएशन के अन्य कोर्स का सिलेबस बदलेगा। बताया गया है कि अगले शैक्षणिक सत्र यानी 2024 -25 से नए पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई होगी। इसे लेकर उच्च शिक्षा विभाग में तैयारी की जा रही है। 
     
     विभागीय सूत्रों व जानकारों का कहना है कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी एनईपी जल्द लागू की जाएगी। इसके अनुसार ही ग्रेजुएशन के पाठ्यक्रम में क्रमिक बदलाव किये जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कोर्स पूरी तरह से बदल 
जाएगा। इसके अलावा वैल्यू एडेड कोर्स और विषय से संबंधित स्किल डेवलपमेंट की पढाई को भी शामिल किया जा रहा है।इसका लाभ छात्रों को आने वाले सालों में मिलने लगेगा। 
    
     कहा गया है कि सिलेबस को लेकर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मार्च 2024 में विषयवार कमेटियां बनाई गईं हैं। इन्हीं में से कुछ कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को दी है। जिनकी रिपोर्ट बची है वे भी अपनी रिपोर्ट बची है वे भी 15 मई से पहले अपनी रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को दे देंगे। कहा गया है कि अगले महीने यानी जून में नया सिलेबस जारी कर दिया जाएगा।

 विज्ञान विषय में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्य, जियोलॉजी, एनथ्रोपोलॉजी, बॉटनी,  जुलाजी और बायोटैक सहित माइक्रोबायोलॉजी, फारेस्ट्री एंड वाइल्ड लाईफ , कंप्यूटर साइंस, समाज शास्त्र, इतिहास, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान ,भूगोल, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, अंग्रजी, हिन्दी, संस्कृत,दर्शनशास्त्र समेत अन्य विषयों का पाठ्यक्रम बदल जाएगा। इसके अतिरिक्त भी ग्रेजुएशन स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किये जा रहे हैं। जैसे वार्षिक प्रणाली की जगह अब सेमेस्टर प्रणाली के तहत पढ़ाई होगी। इसी तरह अब ग्रेजुएशन का कोर्स चार साल का हो जाएगा।  इसके तहत यदि कोई छात्र केवल एक वर्ष ही कॉलेज में पढ़ने वाले को भी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। दो साल पढ़ाई करने पर डिप्लोमा और  तीसरे चौथे साल में डिग्री मिलेगी। 
 

अगले सत्र में नए नियम के तहत होंगे प्रवेश 

प्रदेश में अगले वर्ष जून 2024 से कॉलेजों में अगले सत्र से नई व्यवस्था लागू होगी। इसके अनुसार ही ग्रेजुएशन में एडमिशन होंगे। जानकारों का कहना है कि कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया जून में शुरू हो जाएगी। छात्रों को प्रवेश के दौरान ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हो रहे बदलाव की जानकारी दी जाएगी। दो साल पहले प्रदेश के 8 ऑटोनोमस कॉलेजों में ग्रेजुएशन की पढ़ाई में चार वर्षीय पाठ्यक्रम लागू किया गया था। फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम आने के बाद कई छात्रों का रिजल्ट कमजोर देखा गया। इसके बाद ही नए नियम पर सवाल उठाये गए थे। इसी लिए इस बार प्रवेश से पहले  विद्यार्थियों को एनईपी से संबंधित जानकारी दी जाएगी।