एसआई और एएसआई के 600 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
● पुलिस भर्ती के लिए वैकेंसी इसी महीने ● इस बार व्यापमं से मंगाए जाएंगे आवेदन
प्रधानमंत्री मोदी के संवाद कार्यक्रम से जुड़ी जिले की महिलाएं।
कोरिया, 11 मार्च। PM Modi Samvad : सशक्त नारी विकसित भारत कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम बड़गांव में लखपति दीदी योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने और विभन्न व्यवसायों के माध्यम से अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देश भर से जुड़ी लखपति दीदियों को संबोधित कर उनसे संवाद भी किया।
बिहान से जुड़ी जिले की 10 महिलाओं को लखपति दीदी का सम्मान मिला जिसमे किरण, हिरमानिया, कलेनिया, पूनम, मनीबाई, संगीता, उवंती, अंजू, सुंदरी और सरोज को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलास्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी शामिल हुए।
इसी कड़ी कलेक्टर श्री लंगेह ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि भारत सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने में प्रयासरत है चाहे फिर वो महतारी वंदन योजना हो, ड्रोन दीदी या राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन।
उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं निरंतर प्रयास और मेहनत जारी रखें और एकदीन लखपति दीदी क्या हमारे जिले से करोड़पति दीदियां भी बनेंगी। डॉ. चतुर्वेदी ने भी महिलाओं को बताया की सरकार महिलाओं, किसानों और गरीब के उत्थान में विभिन्न योजना चला रही है।
कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं ने आजीविका मिशन से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में पहुंची संगीता राजवाड़े ने बताया की उन्होंने पहले सिलाई मशीन खरीद कर काम शुरू किया जिससे उन्हें काफी कमाई हुई और अभी वे मछली पालन और सब्जी,फलों की खेती भी करती हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आवाह्न किया की सरकार की तरफ से हमे जो भी सहायता मिलती है उसका भरपूर फायदा उठाना चाहिए।
● पुलिस भर्ती के लिए वैकेंसी इसी महीने ● इस बार व्यापमं से मंगाए जाएंगे आवेदन
■ हरून इंडिया रिच लिस्ट – 1539 अमीरों में 205 की संपत्ति घटी, 45 सूची से बाहर हुए
■ असंतुलन- नीति आयोग के वर्किंग पेपर से चौकाने वाला खुलासा ■ वेतनभोगी कर्मियों की मांग घट गई, औपचारिक रोजगार दोगुना
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359