• 26 Apr, 2025

एसआई और एएसआई के 600 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

एसआई और एएसआई के 600 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

● पुलिस भर्ती के लिए वैकेंसी इसी महीने ● इस बार व्यापमं से मंगाए जाएंगे आवेदन

नई दिल्ली।  युवाओं के लिए प्रदेश में गृह विभाग में भर्ती के लिए एक दरवाजा जल्दी ही खुलने जा रहा है। जिन युवाओं को पुलिस सेवा में रुचि है उनके लिए यह उम्मीद की खबर है। छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई, प्लाटून कमांडर,एएसआई समेत अन्य अनेक पदों के लिए नई वेकेंसी जल्दी ही निकल सकती है। इस भर्ती के लिए इस बार आवेदन पुलिस मुख्यालय से नहीं बल्कि व्यापमं से मंगाए जा सकते हैं। पता चला है कि करीब 600 पदों के लिए वेकेंसी निकलेगी। जल्द ही इस संबंध में सूचना जारी होगी।

       विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर में पहले 341 भर्ती की अनुमति वित्त विभाग से मिली थी। इनमें सबसे अधिक पद सब इंसपेक्टर (एसआई) के पद हैं। इसके अलावा 19 सूबेदार, 11 उप निरीक्षक( विशेष शाखा), 14  प्लाटून कमांडर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) ,1 उप निरीक्षख

( प्रश्नाधीन दस्तावेज) 5  उप निरीक्षक ( कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक ( साइबर क्राइम) के पद शामिल हैं।  सितंबर में ही एएसआई के 263 पदों पर भर्ती के लिए भी वित्त से स्वीकृति मिली है। इनमें सहायक उपनिरीक्षक के विभिन्न रेंज में 213 पद हैं। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय में कनिष्ठ श्रेणी, शीघ्र लेखन, सूबेदार (एम) के 50 पद हैं।

 इस तरह दोनों भर्तियों में कुल 604 पदों पर भर्तियां होंगी। जानकारी के मुताबिक पुलिस की पिछली भर्ती में पहले पुलिस मुख्यालय से आवेदन मंगाए गए थे।इसके अनुसार शारीरिक माप-जोख समेत अन्य प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय में की गई थी। इसके बाद पात्र  उम्मीदवारों के लिए परीक्षा व्यापमं से आयोजित की गई थी। इसके लिए फिर व्यापमं से आवेदन मंगवाए गए थे पर इस बार शुरूआत से ही व्यापमं से आवेदन मंगवाए जा रहे हैं।  बताया गया कि इसके अनुसार ही पुलिस भर्ती से संबंधित सभी प्रक्रिया होगी।

बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ में कांस्टेबल भर्ती, आवेदन 14 तक ….

केन्द्रीय सशस्त्र बल और एसएसएफ में कांस्टेबल ( जीडी), असम रायफल्स में रायफल मैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही की भर्ती होगी। इसके लिए 14 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं । कुल 39481 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें बीएसएफ, सीआईएसएफ,एसएसबी, आईटीबीपी, असम रायफल्स जैसे सेंट्रल आर्म्ड फोर्स शामिल है। इनमेंं पुरुषों के लिए 35612 और महिलाओं के लिए 3869 पद हैं। इस भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से जनवरी-फरवरी 2025 में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमेंं सफल होने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, डाक्यूमेंट्री वेरिफिकेशन समेत अन्य केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के माध्यम से होगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी एसएससी की अधिकृत वेबसाइट पर जारी की गई है। 

आबकारी आरक्षक व एडीईओ की वैकेंसी भी संभव-

अक्टूबर में ही व्यापमं से आबकारी आरक्षक और ग्रामीण विकास विस्तार अधइकारी (एडीईओ) की वैकेंसी निकलने की संभावना है। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए व्यापमं को फरवरी -मार्च में प्रस्ताव मिला था। संभावना थी कि कुछ महीनों में इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिर शुरू होगी लेकिन फिर कुछ अनजान कारणों से यह वैकेंसी नहीं निकली। अब एक बार फिर इस भर्ती को लेकर आबकारी विभाग के अफसरों और व्यापमं के अधिकारियों के बीच चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि अक्टूबर में ही इस बारे में विज्ञापन जारी हो सकता है। व्यापमं और सीजीपीएससी से लंबे समय से कोई नई भर्ती नहीं निकली है।