• 28 Apr, 2025

डील से चलेगी साझा सरकार

डील से चलेगी साझा सरकार

● बहुमत के हस्ताक्षर: भाजपा के 14 सहयोगियों के पास 53 सीटें, लिख कर दिया समर्थन मोदी के साथ ● सहयोगी दल सीटों के हिसाब से मांग सरकार में हिस्सा ● रक्षा , रेलवे और कृषि जैसे प्रमुख मंत्रालयों पर बड़े सहयोगियों की निगाह

नई दिल्ली।  नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस ( एन डी ए) ने लोकसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद अगले ही दिन सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना। प्रधानमंत्री आवास में हुई बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि हमे गर्व है कि एन डी ए ने चुनाव मोदी के नेतृत्व  में लड़ कर जीत हासिल की। सूत्रों के अनुसार 7 जून शुक्रवार को भाजपा संसदीय दल और एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके पाश्चात ही राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का  दावा पेश किया जाएगा। कहा गया है कि इस तरह शपथ 8 जून को होने की संभावना है।

बताया गया कि बैठक  में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू,  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत 14 पार्टियों के 21  नेता शामिल हुए थे।

जनकारी के अनुसार मोदी ने नायडू और नीतीश कुमार के साथ अलग  से भी बैठकें की। समझा जा रहा है कि दोनों नेताओं ने गठबंधन जारी रखने का भरोसा दिलाया है। कहा जा रहा है कि साथ ही आग्रह किया है कि सरकारी में सांकेतिक की जगह आनुपातिक प्रतिनिधित्व  मिले। ये पार्टियां चाहती हैं कि सीटों की संख्या के अनुसार ही कैबिनेट में भी हिस्सेदारी दी जाय। इससे पहले सुबह पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को पीएम पद से अपना इस्तीफा सौपा था।

  • रक्षा , रेलवे और कृषि जैसे प्रमुख मंत्रालयों पर बड़े सहयोगियों की निगाह

केंद्र सरकार के दस सबसे ताकतवर व समृद्ध मंत्रालय गृह, रक्षा,वित्त,  विदेश, रेलवे, सूचना प्रसारण, शिक्षा, कृषि, सड़क परिवहन और सिविल  एविएशन हैं। इससे पहले अकेले बहुमत होने से भाजपा ने 2014 और 2019 में सभी बड़े और प्रमुख विभाग अपने पास ही रखे थे। 
खबर है कि इस बार जदयू की नजर रेलवे- कृषि मंत्रालय के साथ बिहार के लिए विशेष पैकेज पर है। इसी तरह टीडीपी की निगाह लोकसभा स्पीकर, तीन बड़े मंत्रालयों  पर है। इतना ही नहीं वह विशेष राज्य का दर्जा भी चाहती है। 

उचित समय पर उचित फैसला करेंगे : कॉंग्रेस अध्यक्ष 
 
विपक्षी गठबंधन " इंडिया " के  नतीजों पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के घर बैठक रखी गई थी। 2 घंटे चली बैठक के बाद सरकार बनाने की संभावना के साथ गठबंधन के साथी रह चुके नीतीश कुमार और नायडू से बातचीत की संभावना पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने कहा- हमे मिले जनसमर्थन के लिए हम धन्यावाद देते हैं। य़ह जनादेश की राजनीतिक नैतिक हार ही है। इंडिया- मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की फासीवादी सत्ता के खिलाफ जंग जारी रखेगा। 
 
उन्होंने कहा- हम भाजपा सरकार द्वारा शासित न होने की लोगों कि इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे। मल्लिकार्जुन  ने कहा कि इंडिया गठबंधन में उन सभी दलों का स्वागत है,  जो संविधान की प्रस्तावना  में आस्था रखते हैं और उसके आर्थिक, सामाजिक  तथा राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं।