अब महाराष्ट्र-झारखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज..
■ भाजपा ने दोनों राज्यों में लगाई सौगातों -वादों की झड़ी ■ विपक्षी खेमा भी सक्रिय हुआ ■ इन दोनों राज्यों में चुनाव नवंबर में होने की चर्चा
समान नागरिक संहिता पर दो टूक | पांच राज्यों में विस चुनाव के पहले तय कर दिया एजेंडा | मुस्लिमों को इसके नाम पर भड़काया जा रहा, उन्हें समझना होगा कौन से लोग अपने फायदे के लिए कर रहे उन्हें बर्बाद |
भोपाल। चुनाव के आते आते पीएम मोदी कोई न कोई हथियार तैयार रखते ही हैं। देश के जाने माने सैफोलाजिस्ट जो मतों के विभाजन का विश्लेषण करते हैं इन्होंने भी इससे पहले कई मौकों पर कहा है कि क्या पता मोदी चुनाव के पहले कौन सा मुद्दा उछाल दें.. तो अब भोपाल में दो टूक कहा कि अब देश को समान नागरिक संहिता की जरूरत है और साथ ही यह भी कहा कि देश को दो कानूनों से नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि एक घर तक दोहरी व्यवस्था से नहीं चल पाता तो फिर देश कैसे चल पाएगा सोचने की बात है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी बार-बार समान नागरिक संहिता लाने के लिए डंडा चला चुका है। पर केवल वोट बैंक के भूखे लोग ही इसका विरोध कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा देश के इस संवेदनशील मुद्दे पर मुसलमानों को भड़काया जा रहा है। भारत के मुस्लिम भाई-बहनों को भी समझना होगा कि कौन से राजनीतिक दल उन्हें भड़काकर उनका फायदा उठा रहे हैं।
पीएम मोदी भोपाल में 27 जून मंगलवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ नामक भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान में भी नागरिकों के लिए समान अधिकार की बात कही गई है। कहा कि एक घर में एक सदस्य के लिए एक कानून हो और दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून तो क्या वह घर चल सकता है यदि नहीं तो फिर सोचिये कि दोहरी व्यवस्था से जहां घर नहीं चल सकता वहां देश कैसे चल सकता है। मोदी ने कहा कि – कार्यकर्ताओं को यह बात मुस्लिम भाई- बहनों को समझानी चाहिए। उन्हें शिक्षित करना चाहिए ताकि वे ऐसी राजनीति का शिकार न हों। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि यदि वास्तव में मुस्लिमों के हितैषी होते तो मुस्लिम भाई इतने गरीब नहीं होते।
तीन तलाक जरूरी प्रथा तो मुस्लिम देशों में क्यों नहीं लागू | पसमांदा मुसलमान तुष्टिकरण व वोटबैंक की राजनीति का शिकार | विपक्षी दल घोटालों की गारंटी हैं: मोदी |
पीएम मोदी ने तीन तलाक का मुद्दा उठाया और कहा अगर यह इस्लाम की जरूरी प्रथा है तो फिर यह मिस्र, कतर, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंडोनिशिया जैसे मुस्लिम बहुल देशों में इनका चलन क्यों नहीं है। मुझे लगता है जो तीन तलाक का समर्थन कर रहे हैं वे तुष्टिकरण औऱ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। केवल वोटों के लिए मुस्लिम बहनों के साथ अन्याय कर रहे हैं। | पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति ने कई लोगों को पीछे छोड़ दिया है। जिसमें पसमांदा मुसलमान भी शामिल हैं। पसमांदा भाई बहन इस राजनीति का शिकार हुए। उन्हें आज भी बराबरी का हक नहीं मिलता। उन्हें नीचा और अछूत समझा जाता है। पसमांदा मुसलमानों में कई जातियां हैं जिनके साथ भेदभाव किया जाता है, इनकी सुध किसी ने नहीं ली। | पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने 2024 के चुनाव में भाजपा को ही फिर से सत्ता में लाने का फैसलाकर लिया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों एक नया शब्द प्रचलन में है और वह है- गारंटी। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपता हूं कि वे लोगों से मिलें तो उन्हें यह बताएं कि विपक्षी दल घोटालों की गारंटी हैं। सारे दलों को मिला लें तो 20 लाख करोड़ रुपये की घोटाले की गारंटी हैं। इधर पीएम मोदी ने घोटालों की बात करते हुए कहा कि मेरी गारंटी है उनकी सरकार घोटालों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। |
■ भाजपा ने दोनों राज्यों में लगाई सौगातों -वादों की झड़ी ■ विपक्षी खेमा भी सक्रिय हुआ ■ इन दोनों राज्यों में चुनाव नवंबर में होने की चर्चा
हम एक धर्म निरपेक्ष देश हैं । हमारे निर्देश सभी के लिए होंगे। चाहे वे किसी धर्म या व्यवसाय के हों। अगर सड़क के बीच में कोई धार्मिक संरचना है फिर वह गुरूद्वारा हो, दरगाह या फिर मंदिर, तो उसे हटाना ही पड़ेगा। यह जनता के आवागमन में बाधा नहीं डाल सकती। साथ ही अवैध निर्माण तोड़ने से पहले पर्याप्त समय देना चाहिए। महिलाओं और बच्चों को सड़क पर देखना अच्छा नहीं । - जस्टिस बी.आर. गवई
हम एक धर्म निरपेक्ष देश हैं । हमारे निर्देश सभी के लिए होंगे। चाहे वे किसी धर्म या व्यवसाय के हों। अगर सड़क के बीच में कोई धार्मिक संरचना है फिर वह गुरूद्वारा हो, दरगाह या फिर मंदिर, तो उसे हटाना ही पड़ेगा। यह जनता के आवागमन में बाधा नहीं डाल सकती। साथ ही अवैध निर्माण तोड़ने से पहले पर्याप्त समय देना चाहिए। महिलाओं और बच्चों को सड़क पर देखना अच्छा नहीं । - जस्टिस बी.आर. गवई
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359