• 28 Apr, 2025

कृषि विविः असिस्टेंट प्रोफेसर व सहायक ग्रेड -3 के लिए निकलेगी वैकेंसी

कृषि विविः असिस्टेंट प्रोफेसर व सहायक ग्रेड -3 के लिए निकलेगी वैकेंसी

● शासन को प्रस्ताव, कॉलेजों में हजार से अधिक पद खाली

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंदिरा गांदी कृषि विवि  में असिस्टेंट प्रोफेसर, साइंटिस्ट, सहायक ग्रेड-3 समेत अन्य कई पदों को मिलाकर कुल हजार से ज्यादा पद खाली हैं। आने वाले दिनों इन इन तमाम तरह के पदों के लिए 175 वैकेंसीज निकलेंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। कहा गया है वहां से अनुमति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। कहा गया है कि ये तमाम पद एग्रीकल्चर कॉलेज,एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और रिसर्च सेंटर्स के लिए है।

    विश्वविद्यालय ने कुछ महीने पहले 300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन विवि के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। बताया गया है कि अब नए सिरे से पदों की संख्या कम कर विश्वविद्यालय से प्रस्ताव भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि कॉलेजों का आईसीएआर से एक्रडिटेशन होना है इस लिहाज से खाली पद भी भरना जरूरी है। उम्मीद व्यक्त की गई है कि इस बार शासन से इसकी मंजूरी मिलेगी और फिर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कृषि विश्व विद्यालय से जुड़े 28 कॉलेज हैं। इनमें 25 एग्रीकल्चर, 2 एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और एक फूड टेक्नॉलॉजी का संस्थान है। पुराने  कॉलेजों में ज्यादातर टीचिंग  और नॉन टीचिंग के पोस्ट खाली हैं।

  अभी जो प्रस्ताव नए सिरे से शासन को भेजा गया है उसमें 105 असिस्टेंट प्रोफेस व साइंटिस्ट हैं। जबकि अन्य पोस्ट नॉन टीचिंग में ग्रेड-2 से लेकर ग्रेड -4 तक के हैं। 

  • सहायक प्राध्यापक भर्ती की स्कोर लिस्ट इसी महीने संभव -

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से संबंध्द तीन शासकीय कॉलेज जैसे - मर्रा पाटन, साजा और नारायणपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के 32 पदों पर भर्ती होगी।      11 विषयों में भर्ती के लिए 2023 में आवेदन मंगाए गए थे। अगल-अलग पदों के लिए करीब 700 फार्म आए। मिली सूचना के मुताबिक फार्म की स्क्रूटनी हो चुकी है और पात्र -अपात्र सूची जारी की जा चुकी है। अब अंतिम स्कोर लिस्ट जारी किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी की  जा रही है। गौरतलब है कि कृषि विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती स्कोर कार्ड के आधार पर होगी। यह स्कोर बोर्ड 100 नम्बर का है। इसमें 80 नम्बर यूजी-पीजी के अंक, पीएचडी, नेट,पब्लिकेशन, फैलोशिप, गोल्डमेडल, समेत अन्य के लिए हैं। जबकि 20 नंबर तो इंटरव्यूव के लिए हैं। अब स्कोर लिस्ट में पता चलेगा कि 80 नंबर में उम्मीदवारों के कितने नंबर मिले हैं।

  • शासकीय कॉलेजों के एक्रडिटेशन की तैयारी--

कृषि विवि से सम्बध्द प्रदेश के 20 कॉलेजों का एक्रडिटेशन होना है। इसके लिए इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आसीएआर) को आवेदन दिया गया है। आने वाले कुछ महीनों में कॉलेजों का परीक्षण होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना था कि विश्वविद्यालय से सम्बध्द करीब 12 कॉलेजों का एक्रेडिटेशन था। इसकी अवधि पांच साल की है। यह अवधि कुछ महीने पहले ही समाप्त हुई। इसी तरह कुछ नए कॉलेज जिन्हें शुरू हुए चार साल से ज्यादा का समय हो रहा है। बताया गया कि इसके लिए भी आवेदन किया गया है।