नीति की सराहना, आक्रामक नीति से बैकफुट पर जा रहे नक्सली…
● बैठक- केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने सीएम साय की रणनीति को सराहा ● मंत्री शाह की अपील भटके युवा मुख्यधारा में लौटें
• देश की जीडीपी चार मिलियन डालर से पार • इस समय अमरीका, चीन , जापान और जर्मनी हैं हमसे आगे • 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य • आईएमएफ का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
नई दिल्ली। इधर देश की गौरवशाली क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के लिए अहमदाबाद के स्टेडियम में आस्ट्रेलिया से मुकाबले के लिए उतर ही रही थी कि खबर आई 19 नवंबर रविवार का दिन देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से बहुत शानदार दिन है। भारत की अर्थव्यवस्था पहली बार चार ट्रिलियन डॉलर यानी( चार लाख करोड़ डॉलर) के पार निकलगई। यानी भारत बहुत तेजी से दुनिया में चौथी सबसे बड़ अर्थ व्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
भारत के सकल घरेलू उत्पाद यानी (डीडीपी) में पिछले कुछ सालों में लगातार बढोतरी हुई है। 2021 में भारत की जीडीपी 3.2 ट्रिलियन डॉलर थी। जो 2022 में बढ़कर 3.6 ट्रिलियन डॉलर हो गई और अब 2023 में यह और अधिक यानी 4 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। इस बीच देश की आर्थिक तरक्की को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल बहुत ही खुशनुमा बना हुआ है। भारतीय अर्थ व्यवस्था के लिए अब अगला लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचना है। पीएम नरेन्द्र दामोदर मोदी ने 2025 तक देश की आर्थिकी को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।
टॉप चार देशों की जीडीपी सभी में एक अमरीका ही पहले नंबर पर है। जिसकी अर्थव्यवस्था 26.7 ट्रिलियन डॉलर की है। इसके बाद दूसरे नंबर पर चीन है जिसकी अर्थव्यवस्था का आकार 19.24 ट्रिलियन डॉलर है। तीसरे नंबर पर जापान 4.39 ट्रिलियन डॉलर केसाथ मौजूद है। जर्मनी इस मामले में चौथे पायदान पर है जिसकी अर्थव्यवस्था 4.28 ट्रिलियन डॉलर है। | अमरीका से आगे कब निकलेगा भारत आईएमएफ और गौल्डमेन सैश के अनुमानों के अनुसार साल 2075 तक भारत की इकॉनामी के मामले में अमेरिका से भी आगे होगा। भारत इस समय तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। केवल चीन ही तब भी हमसे आगे होगा। 2017 तक भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिकी वाला देश होगा। तब हमसे आगे केवल अमेरिका और चीन ही रह जाएंगे। |
सबसे तेज वृध्दि दर, तेजी बरकरार रहने का अनुमान भारत की आर्थिक वृध्दि दर किसी भी प्रमुख अर्थव्यवस्था की तुलना में सबसे ज्यादा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की आर्थिक वृध्दि दर 7.8 फीसदी रही। वहीं पछले वित्त वर्ष के दौरान भारत की आर्थिकी 7.2 फीसदी पर थी। रिजर्व बैंक के अनुसार चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृध्दि दर 6.5 फीसदी रहने वाली है। भारत की अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही में 6.5 फीसदी की दर से और तीसरी तिमाही में 6 फीसदी की दर से और चौथी तिमाही में 5.7 फीसदी की दर से बढ़ने वाली है। अंतरराष्टीय मुद्राकोष का अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2023 और 2024 में 6.3 फीसदी की दर से बढ़ने वाली है। | साल 2030 तक जापान से आगे निकलेगा भारत भारत की जीडीपी साल 2030 तक जापान से भी आगे निकल सकती है। इसकी साथ ही यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वहीं एशिया में यह दूसरी सबसे बड़ी इकॉनामी होगी। एसएनपी ग्लोबल इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग ने हाल ही में यह बात कही थी। एसएंड पी ग्लोबल ने कहा 2023 के शेष समय और 2924 में लगातार तेज विस्तार का अनुमान है। जो घरेलू डिमांड में मजबूत वृध्दि पर आधारित है। भारत की जीडीपी 2030 तक बढ़कर 7300 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुचने का अनुमान है। |
● बैठक- केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने सीएम साय की रणनीति को सराहा ● मंत्री शाह की अपील भटके युवा मुख्यधारा में लौटें
■ बंधन नहीं , नक्सली जहां मिलें वहां मारें - सुंदरराज
■ छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन, ■ पर्यावरणीय संकट से निबटने में समान रूप से सहभागिता ■ छत्तीसगढ़ ने पूरा किया 4 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य ■ जलवायु परिवर्तन से निबटने छग में हो रहा बेहतर काम
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359