• 28 Apr, 2025

समृद्ध किसान...

समृद्ध किसान...

गोकुल सोनी ,  वरिष्ठ फ़ोटो जर्नलिस्ट, रायपुर
 
क्या गांव का किसान कभी सोच सकता है कि वह अपनी कार में सब्जी की दुकान लगायेगा। रायपुर से लगे फुडंहर गांव का यह किसान परिवार कुछ अपनी बाड़ी से, और कुछ मंड़ी से सब्जी-भाजी खरीद कर कार में सब्जी दुकान लगाता हैं। सुबह अपने घर से इसी कार से आकर दुकान लगा कर शाम को सब्जी बेचकर कार से ही घर लौट जाता हैं।
 
         राम मंदिर के पास व्ही.आई.पी.रोड पर अक्सर रोज इनकी सब्जी दुकान लगती है। इसके अलावा पास के ही एक कालोनी में भी जाकर यह परिवार कार में सब्जी दुकान लगाता है। यह समृद्ध किसान पिछले करीब पांच-छै वषों से इसी तरह कार में सब्जी की दुकान चला रहा है।