कार जो सड़क पर फर्राट भरती और नदी में तैरती है..
■ चीन 2046 में जी रहा है, इसकी तरक्की की रफ्तार देखते ही बनती हैं…..
• फाल्गुनी नायर को पीछे छोड़ जोहो की राधा वेम्बु सबसे अमीर भारतीय महिला • अडाणी की संपत्ति में गिरावट की वजह बनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट • जेप्टो की कैवल्य वोहरा सबसे कम उम्र की महिला अरबपति
मुम्बई। अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी को पछाड़कर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। 360 वन वेल्थ हुरून इंडिया की ताजा सूची के अनुसार रिलांयस इंडस्ट्रीज के 66 वर्षीय प्रमुख मुकेश की संपत्तियां मामूली दो प्रतिशत बढकर 8.08 लाख करोड़ रुपये हो गई है , जबकि अडाणी की संपत्ति 57 प्रतिशत घटकर 4.74 लाख करोड़ रुपये रह गई है।
जोहो की राधा वेम्बु ने फाल्गुनी नायर को पीछे छोड़ दिया है। अब वह सबसे अमीर भारतीय महिला बन गई हैं, जबकि जेप्टो की कैवल्य वोहरा इस सूची में सबसे कम उम्र की महिला अरबपति हैं। इस सूची में कुल 138 शहरों के कुल 1319 लोग शामिल किए गए हैं।
अमीरों की सूची में मुम्बई शीर्ष पर भारत के अमीरों की सूची में 328 लोगों के साथ मुम्बई शीर्ष पर रहा। इसके बाद नई दिल्ली से 199 और बेंगलुरू से 100 लोग इसमें शामिल हैं। वहीं तिरुपुर उन शीर्ष 20 शहरों में एक रहा जहां से सबसे अधिक अमीरों ने इस सूची में जगह बनाई। | मनीष केजरीवाल की एंट्री खास इसलिए है... उद्योग जगत के दिग्गज केदार कैपिटल के मनीष केजरीवाल 3000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीयों की सूची में शामिल होने वाले निजी इक्विटी क्षेत्र के पहले व्यक्ति बन गए हैं। |
■ चीन 2046 में जी रहा है, इसकी तरक्की की रफ्तार देखते ही बनती हैं…..
■ एनसीआर की तर्ज पर एससीआर बनाने में लग सकता है समय ■ एससीआर में रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग- भिलाई, कुम्हारी, चरौदा, आरंग, पाटन, खरोरा, तिल्दा अभनपुर होंगे शामिल
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359