• 28 Apr, 2025

सीएसआईडीसी के रेट कॉन्ट्रैक्ट निरस्त होंगे, अब सरकारी खरीदी में जैम पोर्टल

सीएसआईडीसी के रेट कॉन्ट्रैक्ट निरस्त होंगे, अब सरकारी खरीदी में जैम पोर्टल

● कैबिनेट की बैठक - भूपेश सरकार का फैसला पलटा ● भ्रष्टाचार पर रोक का किया गया दावा

रायपुर। प्रदेश में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने पूर्ववर्ती सीएम भूपेश बघेल सरकार का एक और फैसला पलट दिया। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अब सरकारी खरीद जैम पोर्टल से की जाएगी। मंगलवार 9 जुलाई को मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें खास बात ये थी कि सीएसआईडीसी के माध्यम से खरीदी में भ्रष्टाचार की शिखायत को देखते हुए इसके सभी रेट कांट्रैक्ट 31 जुलाई तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

       इस निर्णय का कारण बताते हुए सरकार ने दावा किया है कि जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदी करने में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन भंडार क्रय नियम 2002 में संशोधन का अनुमोदन किया गया।  सब जानते हैं कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय तदकालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैम से खरीदी की व्यवस्था बंद कर दी थी।
         
      उल्लेखनीय है कि भाजपा की साय सरकार ने कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के दो फैसले पलट दिये थे। इसमें पहला -राज्य सरकार द्वारा सीधे शराब कंपनियों से शराब की खरीदी का था। दूसरा फैसला प्रदेश के पांच प्राधिकरणों के पुनर्गठन से जुड़ा हुआ था। जिसके मुखिया फिर से सीएम ही होंगे। 

जिन स्कूलों में शिक्षक अनुपात से ज्यादा हैं वहां से अब राज्य के दूसरे स्कूलो में भेजे जाएंगे....

रायपुर । यह तो लगभग रवायत ही हो गई है कि जुलाई के आते आते और नए शिक्षा सत्र के शुरू होते ही खबरें स्कूल कॉलेज पर केन्द्रित हो जाती हैं और लगभग हर बार ही इस बात का हिसाब लगाया जाता है कि प्रदेश में कितने स्कूल हैं इनमें कितनों में तो शिक्षक  ही नहीं  हैं और कितने तो फकत एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। प्रदेश में 610 स्कूल तो ऐसे हैं जहां शिक्षक ही नहीं हैं।  स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (एडजस्टमेंट) करने का निर्णय लिया है। यानी जहां शिक्षकों कमी है वहां अतिशेष शिक्षकों को भेजा जाएगा।  

   सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला भी किया गया। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 7305 शिक्षकों की पदस्थापना ऐसे स्कूलों में है जहां या तो छात्र ही नहीं हैं या फिर जरूरत से ज्यादा शिक्षक पदस्थ किये गए हैं। 
 

  • 610 स्कूल शिक्षक विहीन
  • 5500 स्कूलों में एक ही शिक्षक
  • 7305 अतिशेष शिक्षक 
     
  • बिलासपुर में सबसे ज्यादा 1717 अतिशेष शिक्षक 
संभागसहायक शिक्षकशिक्षक
● रायपुर1064 540
● दुर्ग            548539
● बिलासपुर    1032685
● बस्तर          2271043
● सरगुजा       5471080
कुल            34183887

ये भी फैसले हुए

  • कक्षा 5 वीं तक स्थानीय भाषा में पढ़ाई होगी
  • वन  अधिकार पत्रधारकों से भूखंड का आधार नंबर लेंगे
  • राज्य की भर्ती में स्थानीयों को पांच साल की छूट
  • नया रायपुर में गरीबों को घर देंगे