कार जो सड़क पर फर्राट भरती और नदी में तैरती है..
■ चीन 2046 में जी रहा है, इसकी तरक्की की रफ्तार देखते ही बनती हैं…..
■ 4800 करोड़ की संपत्ति में अली बंधु सबसे अमीर, फिर 3500 करोड़ की संपत्ति के साथ कमल सारडा
रायपुर। हुरून इंडिया ने अमीरों की एक लिस्ट जारी की है - ये रिच लिस्ट कहलाता है। इस सूची में पहली बार छत्तीसगढ़ भी शामिल किया गया है। इसमें देश भर के 1539 अरब पतियों को भी शामिल किया गया है। इसमें पहली बार हुआ है कि छत्तीसगढ़ के सात बड़े कारोबारी भी शामिल किए गए हैं। राज्यभर में अमीरोंं की पहले और दूसरे नंबर पर 4800 करोड़ की संपत्ति के साथ एबिस एक्सपोर्ट इंडिया के बहादुर अली और सुल्तान अली शामिल किये गए हैं। दोनों सगे भाई हैं।
एबिस भारत की तीसरी सबसे बड़ी ब्रायलर कंपनी है। अली भाइयों का दावा है कि जल्द ही पूरे भारत की नंबर वन ब्रायलर कंपनी हो जाएगी।
हुरून की रिच लिस्ट में 2020 में छत्तीसगढ़ के एक भी अमीर को शामिल नहीं किया गया था। इस बार प्रदेश से कुल सात लोगों को पअमीरों की इस सूची में जगह मिली है। यह संख्या बिहार, ओडिशा, चंडीगढ़, झारखंड और उत्तराखंड से कहीं ज्यादा है। सूची में बिहार के 6, ओडिशा से 5, चंडीगढ़ से 5 और झारखंड और उत्तराखंड से 3-3 कारोबारी शामिल किए गए हैं। इस सूची में सबसे ज्यादा 470 करोबारी महाराष्ट्र से हैं।
पावर से फूड प्रोसेसिंग तक कारोबार हुरून के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अली भाइयों के बाद कमल किशोर सारडा सबसे अमीर कारोबारी हैं। इसनी संपत्ति 3500 करोड़ रुपये की है। इनकी कंपनी एनर्जी और मिनरल के लिए काम करती है। सारडा के बाद हीरा ग्रुप के बजरंग लाल अग्रवाल का नाम शामिल किया गया है। इनके पास 2500 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनका समूह कई क्षेत्रों में काम कर रहा है। लगभग इतनी ही संपत्ति विनीता आशीष सराफ के पास है। इनकी फूड प्रोसेसिंग कंपनी मनोरमा इंडस्ट्रीज लिमिटेड छत्तीसगढ़ में अपना अलग ही मुकाम रखती है। सूची में 1700 करोड़ के मालिक हनुमान प्रसाद अग्रवाल छठे क्रम पर और 1600 करोड़ की प्रापर्टी के साथ सातवें नंबर पर नारायण प्रसाद अग्रवाल हैं। इनकी कंपनी गोदावरी पावर छत्तीसगढ़ में बड़ी पावर कंपनियों मेंं से एक है। |
अच्छा है छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा हैः कमल सारडा प्रदेश के सबसे अमीर कारोबारी कमल सारडा ने कहा कि अच्छा है कि छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। सूची में छत्तीसगढ़ के कारोबारी भी शामिल हो रहे हैं। प्रदेश लगातार देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। बड़ी संख्या में लोगोें को खासतौर पर युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
हुरून इंडिया रिच लिस्ट सालाना निकलने वाली कारोबारियों और अमीरों की सूची है। जो भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की संंपत्तियों और उनके आर्थिक प्रभाव को बताती है। इस लिस्ट में देश के नामी लोगों की वित्तीय सफलता का जिक्र होता है। इसे बनाने के लिए इंडस्ट्रीज और उसकी ओर से किये गए निवेशों के आधार पर तैयारी की जाती है। लिस्ट तैयार करने का उद्देश्य निवेशकों और लोगों को उसकी जानकारी देना है जो भारत की अर्थव्यवस्था और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हुरून भारत में 2012 से सक्रिय है। इस सूची में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति वाले लोगों कारोबारियोंं का नाम शामिल किया जाता है। |
■ चीन 2046 में जी रहा है, इसकी तरक्की की रफ्तार देखते ही बनती हैं…..
■ एनसीआर की तर्ज पर एससीआर बनाने में लग सकता है समय ■ एससीआर में रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग- भिलाई, कुम्हारी, चरौदा, आरंग, पाटन, खरोरा, तिल्दा अभनपुर होंगे शामिल
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359