• 28 Apr, 2025

Kisan Mahakumbh : छत्तीसगढ़ में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार...कहा- विष्णु सरकार बनते ही रुके हुए विकास को मिली गति

Kisan Mahakumbh : छत्तीसगढ़ में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार...कहा- विष्णु सरकार बनते ही रुके हुए विकास को मिली गति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान महाकुंभ में हिस्सा लेने पहुंचे।

रायपुर, 09 मार्च। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान महाकुंभ में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव की सरकार बनते ही रुका हुआ विकास तेजी से आगे बढ़ने लगा है। कांग्रेस ने पांच साल में छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया, अब भाजपा इसे संवारने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में अद्भुत क्षमता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ है। हमें अपने किसान भाइयों के बढ़ाना पड़ेगा, तब छत्तीसगढ़ राज्य आगे बढ़ सकेगा। छत्तीसगढ़ की जनता के सामर्थ्य पर मुझे पूरा विश्वास है। 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को बर्बाद किया है। मिट्टी से सोना निकाल सकता है तो वो किसान है. किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारी सरकार खड़ी है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि गरीब, किसान, बेरोजगार का उठाव होना चाहिए। उसी दिशा में हमने कदम आगे बढ़ाया है। जिस प्रकार की नीतियां हमारे पीएम ने बनाई है, उससे हिन्दुस्तान की 25 करोड़ जनता गरीबी से बाहर हो चुकी है। हमने घर-घर तक पानी भेजने का काम किया। कांग्रेस ने एक भी काम नहीं किया है। छत्तीसगढ़ की जनता गरीब हो चुकी है, लेकिन जनता जागरूक है।