अब महाराष्ट्र-झारखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज..
■ भाजपा ने दोनों राज्यों में लगाई सौगातों -वादों की झड़ी ■ विपक्षी खेमा भी सक्रिय हुआ ■ इन दोनों राज्यों में चुनाव नवंबर में होने की चर्चा
• कांग्रेस ने नौकरियां दीं, निजीकरण कर छीन रही मोदी सरकारः खरगे | • भरोसे का सम्मेलन- जांजगीर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना | • पंडित नेहरु ने पब्लिक सेक्टर में उद्योगों की बुनियाद रखी- कांग्रेस | • छत्तीसगढ़ धान का कटोरा नहीं धान का भंडार है |
जांजगीर । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भरोसे के सम्मेलन में 13 अगस्त रविवार को जांजगीर पहुंचे। उन्होंने कहा कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज खोले, इंजीनियरिंग कॉलेज बनाए, सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े कारखाने बनाए। पं. नेहरू ने पब्लिक सक्टर में उद्योगों की बुनियाद रखी। ऐसी संस्थाओं को निजी क्षेत्र में बदलकर मोदी सरकार लोगों की नौकरियां छीन रही है। भिलाई स्टील प्लांट, हीराकुद बाँध, भाखरानंगल डेम हमने बनाया। कपड़ों की बड़ी मिलें हमने बनवाई, कपड़े हमारे, लोहा और बांध हमारे तो तुमने फिर क्या बनाया। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा ही नहीं यह धान का भंडार है। इसे भी समृध्द हमने बनाया।
खरगे पुलिस लाइन जांजगीर में आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने लगभग 38 मिनट के अपने संबोधन में लगातार भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अडानी, अम्बानी जैसे बड़े उद्योगपतियों के लिए मोदी सरकार काम कर रही है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी कु. शैलजा का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीलगढ़ व जिले के पारंपरिक कोसा शाल, नागर और खुमरी से स्वागत किया। सम्मेलन को महासचिव कु. शैलजा ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, आभार ज्ञापन जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित राज्यमंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण और अफसर उपस्थित थे।
मणिपुर पर मुंह नहीं खोला पीएम मोदी ने खरगे ने मणिपुर के मसले पर कहा कि यहां मई से जारी हिंसा में 200 से भी ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, 50 से 60 हजार लोग अपने घरबार छोड़ राहत शिविरों में रह रहे हैं परंतु पीएम मोदी ने इस पर मुंह तक नहीं खोला। बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीधे मणिपुर के पीड़ितों के बीच गए। उनके हालातों को समझा। खरगे ने पीएम मोदी द्वारा मणिपुर से छत्तीसगढ़ की तुलना किये जाने की आलोचना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय राज्य है और मणिपुर में उत्पन्न स्थितियों के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। कहा कि खुद को नंबर वन बताने वाले मोदी ने इस पर कोई बात नहीं की। इसके लिए हमने अविश्वास प्रस्ताव लाकर जवाब देने कहा परंतु उन्होंने 26 पार्टियों के गठबंधन का जवाब नहीं दिया। | हमारे लोग डरने वाले नहीं खरगे ने कहा कि वे पूछते हैं कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या दिया तो हम कहते हैं बिजली हमने दी, स्कूल हमने खोले जिनमें भाजपा के लोग भी पढ़े हैं। उन्होंने पीएम मोदी को ऊपर से टपका हुआ नेता बताया। हमने तो सब कुछ बनाकर दिया और ये लोग देश को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और पंडित नेहरू जी का जिक्र करते हुए कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई इन सबने लड़ी किन्तु ये लोग पंडित जी का नाम तक लेना नहीं चाहते। कहा कांग्रेस पर जनता का भरोसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विजिलेंस और ईडी से डराने का काम कर रही है जिससे हमारे लोग डरने वाले नहीं हैं। कहा जनता दोबारा कांग्रेस को चुनेगी। |
विपरीत परिस्थितियों में भी हमने निभाया वादा- सीएम बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी और धान खरीदी का जो वादा हमने किया था, उसे निभाया है। कहा छत्तीसगढ़ पूरे देश में इकलौता राज्य है जहां मजदूरों को भी 7 हजार रुपये तक की सहायता राशि सालाना दी जा रही है। हम छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण सहित उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। खेती किसानी की ओर लोग लौट रहे हैं। 12 लाख से बढ़कर अभी 26 लाख किसान प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जुड़े हैं। धान के साथ अन्य फसलों को भी योजना के दायरे में लाया गया है। सीएम ने घोषणा भी कि हम यहां मेडिकल कॉलेज बनवा रहे हैं जिसे मिनीमाता मेडिकल कॉलेज के नाम से जाना जाएगा। |
■ भाजपा ने दोनों राज्यों में लगाई सौगातों -वादों की झड़ी ■ विपक्षी खेमा भी सक्रिय हुआ ■ इन दोनों राज्यों में चुनाव नवंबर में होने की चर्चा
हम एक धर्म निरपेक्ष देश हैं । हमारे निर्देश सभी के लिए होंगे। चाहे वे किसी धर्म या व्यवसाय के हों। अगर सड़क के बीच में कोई धार्मिक संरचना है फिर वह गुरूद्वारा हो, दरगाह या फिर मंदिर, तो उसे हटाना ही पड़ेगा। यह जनता के आवागमन में बाधा नहीं डाल सकती। साथ ही अवैध निर्माण तोड़ने से पहले पर्याप्त समय देना चाहिए। महिलाओं और बच्चों को सड़क पर देखना अच्छा नहीं । - जस्टिस बी.आर. गवई
हम एक धर्म निरपेक्ष देश हैं । हमारे निर्देश सभी के लिए होंगे। चाहे वे किसी धर्म या व्यवसाय के हों। अगर सड़क के बीच में कोई धार्मिक संरचना है फिर वह गुरूद्वारा हो, दरगाह या फिर मंदिर, तो उसे हटाना ही पड़ेगा। यह जनता के आवागमन में बाधा नहीं डाल सकती। साथ ही अवैध निर्माण तोड़ने से पहले पर्याप्त समय देना चाहिए। महिलाओं और बच्चों को सड़क पर देखना अच्छा नहीं । - जस्टिस बी.आर. गवई
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359