• 28 Apr, 2025

केन्द्रीय मंत्री झूठ परोसकर जा रहे, रमन सिंह कमीशन खोरों के सरताज

केन्द्रीय मंत्री झूठ परोसकर जा रहे, रमन सिंह कमीशन खोरों के सरताज

  • अब चुनाव आ रहा है  तो सब आ रहे हैं। पहले राजनाथ आए, फिर शाह, फिर नड्डा, केजरीवाल और अब पीएम मोदी आ रहे हैं। मैं पहले ही बोलता रहा हूँ यहां सब झूठ परोस कर जा रहे हैं। 
  • याद कीजिए रमन सिंह ने खुद अपने लोगों से कहा था एक साल कमीशन छोड़ दो तीस साल राज करोगे।  ये क्या था।
  • सीएम बघेल ने कहा और भाजपा के भ्रष्टाचार की परतें उधेड़ीं
  • केन्द्रीय मंत्रियों को बयानों पर पलटवार
  • गुमराह करने वालों को जनता समझ रही है- सीएम बघेल

रायपुर। चुनाव के करीब आते ही अब छत्तीसगढ़ में भी केन्द्रीय नेताओं के दौरे होने शुरू हो गए हैं। वे यहां आकर आरोप लगाकर छत्तीसगढ़ सरकार की कमियां निकालने में लगे हैं इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह सरकार की परतें उधेड़ते हुए केन्द्रीय मंत्रियों के बयानों को झूठ और अफवाह फैलाने की कोशिश करार दिया है। 

उन्होंने नाम लेकर कहा कि अमित शाह, राजनाथ सिंह और जे पी नड्डा समेत जितने लोग यहां आ रहे हैं वे केवल झूठ परोस कर जा रहे हैं।  उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि डॉ रमन सिहं के समय यहां सबसे अधिक धर्मांतरण हुआ यदि वे मांगें तो हम सूची तक उन्हें अभी दे सकते हैं। यहां आकर लोगों को झूठ से गुमराह करने वालों को यहां की जनता बेहतर समझ रही है। सीएम बघेल ने कहा प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार कमीशनखोरों की सरकार थी।  रमनसिंह तो कमीशनखोरों के सरताज रहे हैं। 

राजधानी में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि कमीशनखोरों के सरताज डॉ रमन सिहं आरोप लगा रहे हैं। पहले यही लोग दस लाख करोड़ के कोयला घोटाले का आरोप लगा कर चीखते रहे। केन्द्र में इनकी सरकार को तो दस साल हो गए क्या कोई  एक आदमी पकड़ा गया ? ये लोग अफवाह फैलाने में माहिर लोग हैं। इनकी यही कोशिश रहती है। उन्होंने कहा अब चुनाव आ रहा है  तो सब आ रहे हैं। पहले राजनाथ आए, फिर शाह, फिर नड्डा, केजरीवाल और अब पीएम मोदी आ रहे हैं। मैं पहले ही बोलता रहा हूँ यहां सब झूठ परोस कर जा रहे हैं। 

अमित शाह ने धान खरीदने की बात कर सबसे बड़ा सफेद झूठ बोला है। राजनाथ का विभाग नहीं है फिर भी वे नक्सलवाद और धर्मांतरण की बात करने लगे। खुद देखें यहां नक्सलवाद बढ़ रहा है या सिमटकर रह गया है। छग में रमन सिंह के राज में सबसे अधिक धर्मांतरण हुआ है। उनके शासन काल में तब यहां जितने चर्च बने उतने यहां उससे पहले और बाद में कभी नहीं बने।

  • तब महुआ सड़कों पर फेंकते थे-
    सीएम बघेल ने कहा कि अब रोजगार की स्थिति देख लें और रमन सिंह के राज में बस्तर में आदिवासी महुआ सड़कों पर फेंकते थे।  आज हम 65 प्रकार के वनोपज की खरीद कर वैल्यू एडिशन कर रहे हैं।  किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों सभी के खातों में सीधे पैसे डाल रहे हैं तो भ्रष्टाचार कहां से हो गया। याद कीजिए रमन सिंह ने खुद अपने लोगों से कहा था एक साल कमीशन छोड़ दो तीस साल राज करोगे।  ये क्या था । 
  • धर्म विशेष के लोगों को टारगेट-
    मुख्यमंत्री बघेल ने कॉमन सिविल कोड को लेकर कहा है कि इसकी आड़ में धर्म विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। इसका प्रभाव हिन्दुओं,आदिवासियों और अजा समेत सभी जातियों और धर्म के लोगों पर पड़ेगा।  ये सबसे पहले इसका ड्राफ्ट तो लेकर आएं। पहले बताएं ड्राफ्ट में क्या है फिर कंडिकावार चर्चा करेंगे। तब फिर लोगों के बीच जाएं। 
रमनराज में सबसे अधिक धर्मांतरण सूची देखें.....आरबीआई की रिपोर्ट देखें-
सीएम बघेल ने कहा कि डॉ रमन सिंह के शासनकाल में प्रेदश में सबसे अधिक धर्मांतरण हुआ। उन्होंने कहा कि राजनाथ और रमन सिंह मांगें तो हम सूची भी दे देंगे। डबल इंजन की बात करने वाले 2006 में धर्मांतरण बिल लेकर आए तो इतने साल में लागू क्यों नहीं करा पाए।  लगातार झूठ और अफवाह फैलाकर गुमराह करने और बरगलाने की कोशिश करते हैं पर जनता इन पैंतरों को अच्छी तरह समझती है।सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग सितंबर 2018 में प्रकाशित आरबीआई की रिपोर्ट ही देख लें।  तब सबसे अधिक गरीबी, कुपोषण, अशिक्षा छत्तीसगढ़ में ही थी।  आज हम कुपोषण, अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।  बस्तर में  बरसों से बंद पड़े स्कूल शुरु करवाए हैं।  स्कूल बन रहे हैं, शिक्षकों की भर्ती हो रही है। सरकारी स्कूल आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल और कॉलेज खोल रहे हैं।