• 28 Apr, 2025

Women's Day Special : सुष्मिता सेन से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, इन सीरीज में दिखाई गई है वूमेन पावर

Women's Day Special : सुष्मिता सेन से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, इन सीरीज में दिखाई गई है वूमेन पावर

Women's Day Special : (निरंतर पहल ) देश-दुनिया में महिलाओं को लेकर कई तरह के कानून बनाए गए हैं। हर साल 8 मार्च को महिला दिवस

रायपुर , 07 मार्च।  Women's Day Special : देश-दुनिया में महिलाओं को लेकर कई तरह के कानून बनाए गए हैं। हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। फिल्मी दुनिया में ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने महिलाओं की शक्तियों की झलकियां बड़े पर्दे पर दिखाई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी कई सीरीज रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें वूमेन पावर देखने को मिली है। लॉकडाउन के बाद से देखा गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे में वुमेन बेस्ड सीरीज से कुछ एक्ट्रेसेस ने फैंस के दिलों में अपनी अलग ही पहचान बना ली है। आज हम आपके लिए इन्हीं सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं।

 

आर्या

सुष्मिता सेन की फेमस वेब सीरीज आर्या के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और ये तीनों ही जमकर हिट हुए हैं। आर्या सीरीज में सुष्मिता का दमदार किरदार देखने को मिला है। सीरीज में सुष्मिता बड़ी-बड़ी मुसीबतों से अकेले लड़ती दिखाई दी हैं।

 

naidunia_image

 
 

दहाड़

सोनाक्षी सिन्हा की सबसे हिट सीरीज दहाड़ को लोगों ने जमकर पसंद किया है। इस सीरीज में सोनाक्षी ने महिला पुलिस का किरदार निभाया है। सीरीज में सुष्मिता के किरदार को काफी सराहना मिली है।

naidunia_image

 

महारानी

हुमा कुरैशी स्टारर सीरीज महारानी को लोगों ने काफी पसंद किया है। सीरीज में उन्होंने एक सशक्त महिला का किरदार निभाया है। अब जल्द ही इस सीरीज का नया सीजन रिलीज होने वाला है।

naidunia_image

 

आरण्यक

आरण्यक सीरीज ने रवीना टंडन ने ओटीटी डेब्यू किया है। वैसे तो रवीना कई सीरीज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन आरण्यक सीरीज में उन्होंने एक निडर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

naidunia_image

पंचायत

पंचायत सीरीज में नीना गुप्ता ने गांव की सरपंच मंजू देवी का किरदार निभाया है। इस किरदार के साथ मेकर्स ने यह दिखाने की कोशिश कि कैसे एक घर का काम करने वाली महिला अपने सरपंच पद की जिम्मेदारियों को धीरे-धीरे सीखती है। अब तक इस सीरीज के 2 सीजन आ चुके हैं। अब जल्द ही इसका तीसरा सीजन आने वाला है।

 

naidunia_image

 

स्कैम 1992

श्रेया धनवंतरी की बेहतरीन सीरीज स्कैम 1992 सुपरहिट साबित हुई है। इस सीरीज में श्रेया धनवंतरी ने एक पत्रकार और लेखिका सुचेता दलाल का किरदार निभाया है। इस शो की सक्सेस के बाद श्रेया को कई बड़े ऑफर मिले।

naidunia_image

माई

साल 2022 में रिलीज हुई माई भी एक हिट सीरीज साबित हुई है। इसमें साक्षी तंवर ने लीड रोल प्ले किया है। वे एक मध्यमवर्गीय मां का किरदार निभाती हैं। इस रोल में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है।

naidunia_image