• 29 Apr, 2025

Ex MLA of Akaltara : पूर्व विधायक ने इधर कांग्रेस से दिया इस्तीफा…उधर BJP में हुए शामिल

Ex MLA of Akaltara : पूर्व विधायक ने इधर कांग्रेस से दिया इस्तीफा…उधर BJP में हुए शामिल

Ex MLA of Akaltara : छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अकलतरा चुन्नीलाल साहू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से

रायपुर, 09 मार्च। Ex MLA of Akaltara : छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अकलतरा चुन्नीलाल साहू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चुन्नीलाल साहू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपा है। उन्होंने इसकी जानकारी X पर इस्तीफा पत्र शेयर कर दी है। साहू ने पोस्ट में लिखा ‘कांग्रेस के समस्त दायित्यों व पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से आज त्याग पत्र दे दिया।

नीचे देखें पत्र-

दूसरी और कांग्रेस से इस्तीफा देने के चंद घंटे बाद ही चुन्नी लाल साहू और चोलेश्वर चंद्राकर ने भाजपा ज्वाइन किया। पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू और कांग्रेस ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के चंद घंटे के भीतर भाजपा में शामिल हो गए। किसान सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और विधायक अजय चंद्राकर ने भाजपा का स्कार्फ पहनाकर पार्टी में शामिल किया।