कार जो सड़क पर फर्राट भरती और नदी में तैरती है..
■ चीन 2046 में जी रहा है, इसकी तरक्की की रफ्तार देखते ही बनती हैं…..
● 5 आबकारी अधिकारी, सीए सहित अनवर अरविंद से जुड़े कारोबारियों के घर छापे
रायपुर, भिलाई। आबकारी घोटाले में ईओडब्लयू की टीम ने गुरुवार 11 अप्रैल सुबह 6 बजे आबकारी अधिकारी कारोबारी, सीए समेत प्रदेशभर के कुल 21 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। रायपुर के सदर बाज़ार, समता कॉलोनी, शंकर नगर, भिलाई-दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव में फोर्स के साथ टीम घरों और दफ्तरों में गई। जहां रात 9 बजे तक जांच पूरी कर टीम निकल भी गई। कहा जा रहा है कि कुछ जगह लोग नहीं मिले तो मकान को सील कर दिया गया है।
जांच के लिए गई ईओडब्ल्यू की टीम को कुल 19 लाख रुपये कैश, करोड़ों के जेवर, प्रापर्टी दस्तावेज, लैपटॉप, हार्डडिस्क, पेन ड्राइव सहित करोड़ों के निवेश के दस्तावेज मिले हैं। ईओडब्ल्यू ने इन सभी चीजों को जब्त कर लिया है। उधर बिहार के गोपाल गंज से पूर्व आबकारी सचिव व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमानत पर जेल से छूटने के बाद त्रिपाठी बिहार चला गया था। बताया गया कि वह वहां अपने एक रिश्तेदार के घर ठहरा हुआ था। सुराग मिलने के बाद वहीं से उसे पकड़ लिया गया। कहा जा रहा है कि शुक्रवार तक उन्हें रायपुर लाने की तैयारी थी जहां उन्हे 12 अप्रैल की शाम तक कोर्ट में पेश किया जाना था।
ईओडब्ल्यू की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर नवीन प्रताप तोमर के राजनांदगांव, उपायुक्त विकास गोस्वामी के बिलासपुर समेत आधा दर्जन आबकारी अधिकारी के घर छापे मारी की। हालांकि कि कहा गया कि इनमें से कुछ अधिकारी घर पर नहीं मिले। उन्हें छापे की भनक लग गई। कहा जा रहा है कि इसीलिये मोबाइल बंद कर गायब हो गए। कहा जा रहा है कि अधिकारियों के बीच रात दसस बजे से छापे की चर्चा शुरू हो गई थी।
रायपुर में 9, दुर्ग -भिलाई में 7 , बिलासपुर में -4 और राजनांदगांव में एक जगह छापे की कार्रवाई की गई। इनमें अनवर ढेबर की दो कंपन, उनके होटल के स्टोर कीपर दीपेन चावड़ा, दीपक दुवारी के साथ कारोबारी अमित अग्रवाल, अतुल सिंह, आशीष अग्रवाल,अनिल अग्रवाल,आशुतोष कुमार, नरेन्द्र सिंह, सौरभ अग्रवाल, सीए संजय मिश्रा, मनीष मिश्रा के घर और दफ्तर में छापे मारी की गई । दुर्ग-भिलाई में कारोबारी विजय भाटिया, पप्पू बंसल उर्फ लक्ष्मीनारायण, कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन सहित अन्य के घरों में दबिश दी गई। कहा गया कि पप्पू बंसल घर पर नहीं मिला। वह ईडी के छापे से पहले ही गायब है उसके घर पर ताला लगा हुआ है।
■ चीन 2046 में जी रहा है, इसकी तरक्की की रफ्तार देखते ही बनती हैं…..
■ एनसीआर की तर्ज पर एससीआर बनाने में लग सकता है समय ■ एससीआर में रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग- भिलाई, कुम्हारी, चरौदा, आरंग, पाटन, खरोरा, तिल्दा अभनपुर होंगे शामिल
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359