कार जो सड़क पर फर्राट भरती और नदी में तैरती है..
■ चीन 2046 में जी रहा है, इसकी तरक्की की रफ्तार देखते ही बनती हैं…..
रायपुर। छत्तीसगढ़ से अहमदाबाद के लिए रोजाना फ्लाइट सर्विस शुरू होने जा रही है। हवाई यात्रियों की अहमदाबाद के लिए बढ़ती संख्या को देखते हुए इंडिगो सेवा का शेड्यूल जारी कर टिकिटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। अभी तक अहमदाबाद -रायपुर-अहमदाबाद सेक्टर में सप्ताह में तीन दिन ही फ्लाइट का संचालन किया जाता था।
यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनजर दिये गए प्रस्ताव पर बजट एयर लाइंस इंडिगो को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ( डीजीसीए) से अहमदाबाद-रायपुर-अहमदाबाद सेक्टर में संचालित फ्लाइट के रोजाना संचालन की अनुमति भी मिल गई है। इसके साथ ही कंपनी ने प्रस्तावित शेड्यूल के साथ टिकिटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस फ्लाइट से एक अक्टूबर को अहमदाबाद जाने और आने की टिकिटें 4500 -5्000 रुपये में उपलब्ध हो रही हैं।
कहा जा रहा है कि त्योहारी सीजन के साथ इस फ्लाइट के नियमित संचालन से प्रदेश का गुजरात के साथ व्यापार बढ़ेगा। पिछले करीब तीन साल से इस उड़ान का संचालन हफ्ते में तीन दिन - सोमवार , बुधवार और शुक्रवार को ही किया जाता था। इस रूट पर यात्रियों की अच्छी डिमांड को देखते हुए कंपनी ने अब इसे विस्तार देते हुए हफ्ते में पूरे दिन नियमित चलाने का फैसला किया है।
इंडिगो स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट नवा रायपुर से कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, लखनऊ, गोवा, हैदराबाद, भोपाल, बेंगलुरू, भुवनेश्वर,प्रयागराज,जगदलपुर, इंदौर कोच्ची, इंदौर , पुणे और अहमदाबाद के लिए उड़ानों का संचालन पहले से ही कर रही है। सबसे ज्यादा एक दिन में ही चार उड़ाने दिल्ली -रायपुर-दिल्ली रुट पर संचालित की जा रही हैं।
फ्लाइट शेड्यूल ः-
इंडिगो 6 ई - 6193 अहमदाबाद से 14.16 बजे, रायपुर 16.05
फिर इंडिगो 6 ई - 6194 रायपुर से 16.40 बजे, अहमदाबाद 18.20 बजे।
■ चीन 2046 में जी रहा है, इसकी तरक्की की रफ्तार देखते ही बनती हैं…..
■ एनसीआर की तर्ज पर एससीआर बनाने में लग सकता है समय ■ एससीआर में रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग- भिलाई, कुम्हारी, चरौदा, आरंग, पाटन, खरोरा, तिल्दा अभनपुर होंगे शामिल
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359