नीति की सराहना, आक्रामक नीति से बैकफुट पर जा रहे नक्सली…
● बैठक- केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने सीएम साय की रणनीति को सराहा ● मंत्री शाह की अपील भटके युवा मुख्यधारा में लौटें
■ केन्द्रीय मंत्री ने जताई चिंता, रायपुर में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का जोनल ऑफिस ■ मंत्री शाह ने किया ऑन लाइन उद्घाटन, छग में मादक द्रव्यों पर समीक्षा बैठक ■ मोदी सरकार हर राज्य में खोलेगी एनसीबी कार्यालय, राज्यों की मदद से नशे का कारोबार खत्म किया जाएगा ■ ड्रग्स मामलों की जांच में वैज्ञानिक तरीकों का हो इस्तेमाल
रायपुर । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार 25 अगस्त को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शाममल होने नई दिल्ली से राजधानी रायपुर पहुंचे थे। मंत्री शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) के आंचलिक इकाई कार्यालय का ऑन लाइन उद्घाटन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में मादक द्रव्यो के परिदृश्य पर समीक्षा बैठक
की अध्यक्षता भी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सेडेटिव्स ( प्रमादक दवाओ) के उपयोग का प्रतिशत 1.45 है जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। इसी तरह गांजा की खपत भी प्रदेश में ज्यादा है , यहां गांजे का उपयोग 4.98 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय
औसत 2.83 प्रतिशत से दोगुने से कही अधिक है।
उन्होंने ड्रग्स की तस्करी के जांच के मामले में भी वैज्ञानिक तरीके के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।
केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा कि हमें टॉप टू बॉटम और बॉटम टू टॉप एप्रोच के साथ काम कर नशे के पूरे कारोबार को उसके पूरे नेटवर्क को रूथलेस तरीके से ध्वस्त करने की जरूरत है। जब तक हम पूरे नेटवर्क पर प्रहार नहीं करेंगे तब तक नशामुक्त भारत के लक्ष्य को हम प्राप्त नही कर सकेंगे। आज ड्रग ट्रेफिंकिंग का ट्रेंड बदल रहा है और यह नेचुरल से सिंथेटिक ड्रग्स की ओर बढ़ रहा है।
श्री शाह ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 में भारत की आजादी के शताब्दी वर्ष मे नशा मुक्त देश का संकल्प अब हर देसवासी का संकल्प बनता जा रहा है। नशामुक्त भारत का संकल्प एक समृध्द, सुरक्षित और वैभवशाली भारत के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा ड्रग्स केवल भारत की नहीं बल्कि एक वैश्विक समस्या है।
श्री शाह ने नार्कोकोआर्डिनेशन मैकेनिज्म के तहत सभी चार स्तर पर नियमित बैठकें करने व मानस पोर्टल का उपयोग करने पर बल दिया।उन्होंने राज्यों से कहा कि वे ड्रग्स के मामलों में वित्तीय जांच के लिए भारत सरकार की एजेंसियों की मदद ले सकते हैं। मंत्री शाह ने कहा कि ड्रग्स के सारे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अंतरराज्यीय मामलों को एनसीबी को सौंपना चाहिए।
● बैठक- केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने सीएम साय की रणनीति को सराहा ● मंत्री शाह की अपील भटके युवा मुख्यधारा में लौटें
■ बंधन नहीं , नक्सली जहां मिलें वहां मारें - सुंदरराज
■ छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन, ■ पर्यावरणीय संकट से निबटने में समान रूप से सहभागिता ■ छत्तीसगढ़ ने पूरा किया 4 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य ■ जलवायु परिवर्तन से निबटने छग में हो रहा बेहतर काम
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359