फोर्स पहली बार गवाड़ी पहाड़ पर चढ़ी, फिर साजिश रच रहे नक्सलियों को मार गिराया
■ बंधन नहीं , नक्सली जहां मिलें वहां मारें - सुंदरराज
● बैठक- केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने सीएम साय की रणनीति को सराहा ● मंत्री शाह की अपील भटके युवा मुख्यधारा में लौटें
रायपुर। नई दिल्ली में केन्द्र सरकार ने देश में नक्सल प्रभावित राज्यों में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे आंदोलनों की सोमवार 7 अक्टूबर को समीक्षा की। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह कर रहे थे। इसमे छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल विरोधी अभियान के तहत पिछले दिनों 31 नक्ससलियों को मार गिराने में मिली सफलता मुख्य रुप से बैठक में हुई चर्चा के केन्द्र में रही। गृहमंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की आक्रामक नीति के कारण ही अब नक्सली बैकफुट पर जा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के भटके युवाओं से हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटने की अपील की।
समीक्षा बैठक के दौरान गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ के ऑपरेशन में प्रदेश के सीएम साय और उनके टीम के प्रयासों की सराहना की। श्री शाह ने कहा कि इस साल जनवरी से अभी (अक्टूबर के पहले हफ्ते) तक छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने 194 नक्सलियों को मार गिराया है जिनमें से कुछ तो बहुत ही दुर्दांत नक्सली थे जिनके सर पर लाखों का ईनाम भी घोषित किया गया था। इसके साथ 174 नक्सलियों ने, सरकार की उनकों मुख्यधारा में लौटने की अपील के साथ बेहतर जीवन की संभावना देखते हुए आत्मसमर्पण भी किया। इसके बीच विभिन्न जगहों से 801 नक्सली गिरफ्तार भी किए गए हैं।
श्री शाह ने नक्सलवाद से जुड़े युवाओं से पुनर्वास के लिए बनाई गई योजनाओं का फायदा लेने की अपील भी की।
बैठक के दौरान भविष्य की योजनाओं को लेकर सीएम साय ने केन्द्र सरकार को बताया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य नक्सलियों के बचे हुए गढ़ों को समाप्त करना और वहां शांति और विकास सुनिश्चित करना है। सीएम साय ने बताया कि निकट भविष्य में दक्षिण बस्तर में 29 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जाएगी ताकि नक्सलियों के प्रभाव को खत्म किया जा सके।
सीएम साय ने 8 लाख आवास के लिए पीए का जताया आभार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की । इस अवसर पर सीएम साय ने पिछले 9 महीनों के दौरान हुए छत्तीसगढ़ में हुए विकासकार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही श्री साय ने प्रदेश में सफल नक्सल अभियान की जानकारी भी साझा की। प्रधानमंत्री ने इस ऑपरेशन की सफलता पर सुरक्षाबलों के साहस की सराहना की। मुलाकात के दौरान सीएम साय ने प्रदेश में 8 लाख पीएम आवास स्वीकृत करने के लिए पीएम का आभार जताया। | नक्सल प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद का भरोसा केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ में हुए सफल नक्सल विरोधी ऑपरेशन की तारीफ करते हुए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे छत्तीसगढ़ की खुफिया तकनीकी और आपसी समन्वय के आधार पर अपने -अपने राज्यों में ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं। केन्द्र सभी नक्सल प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद देगा। इसके साथ ही राज्यों के विकास में तेजी लाने मेके लिए समर्थन देगा। |
मानवाधिकार के सबसे बड़े उल्लंघनर्ता नक्सली केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि सुरक्षा बल अब नक्सलियों के रक्षात्मक कार्रवाई की बजाय आक्रामक अभियान चला रहे हैं और हाल के समय में उन्होंने अपनी रणनीति से बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि नक्सली मानवाधिकारों के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता हैं जो 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को देशभर में विकास और बुनियादी कल्याण योजना के अवसरों से वंचित कर रहे हैं। | सीएम साय ने बताया एक हजार जवानों ने ऑपरेशन में हिस्सा लिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर राज्य में हुए नक्सल ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने महीनों की मेहनत और प्लानिंग के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया जिसमें 31 नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में 1000 एक हजार जवान शामिल थे। इतनी संख्या में जवानों ने 15 किमी के दायरे में स्थित गवाड़ी पहाड़ को घेरकर 31 नक्सलियों को वहीं ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन में बड़े-बड़े नक्सली नेता मारे गए जिनका बड़ा खौफ रहा करता था। इनमें से 16 ऐसे थे जिनपर कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपयों का ईनाम घोषित था। मुठभेड़ में 18 पुरुष और 13 महिला नक्सली मारे गए। साय ने बताया कि पुलिस फोर्स ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। |
■ बंधन नहीं , नक्सली जहां मिलें वहां मारें - सुंदरराज
■ छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन, ■ पर्यावरणीय संकट से निबटने में समान रूप से सहभागिता ■ छत्तीसगढ़ ने पूरा किया 4 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य ■ जलवायु परिवर्तन से निबटने छग में हो रहा बेहतर काम
■ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट - डॉक्टरों के 20 प्रतिशत पद खाली
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359