एसआई और एएसआई के 600 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
● पुलिस भर्ती के लिए वैकेंसी इसी महीने ● इस बार व्यापमं से मंगाए जाएंगे आवेदन
• सिलक्यारा टनल के निर्माण में कई अनियमितताएं, अहम शर्तें ही गायब मिलीं--
उत्तरकाशी/ नई दिल्ली। मजदूरों के टनल में फंस जाने के बाद उनके बचाव कार्य के बाद लाइम लाइट में आये सिल्क्यारा -डंडारगांव टनल का काम सेफ्टी ऑडिट के बाद भी जारी रहेगा। क्योंकि यह टनल 12 हजार करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी चार धान ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है। हालांकि इसकी निर्माण खामियों पर उठ रहे सवालों पर निर्माण एजेंसी और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय अभी खामोश है।
निरंतर पहल संवाददाता के अनुसार टनल परियोजना के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट ( डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट ) और अभी तक इस योजना में हुए निर्माण में साम्य नहीं है बल्कि बड़ा अंतर देखा गया है। इतना होने पर निरीक्षण के स्तर पर भी इस चूक की अनदेखी की गई। परियोजना की आरएफपी यानी रिक्वेस्ट फार प्रपोजल देखने पर नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चरल डिवेलपमेंट कॉ. लिमिटेड द्वारा बनाए टनल के मूल निर्माण का प्लान समझा जा सकता है।
मूल प्लान में आपात स्थिति आने पर टनल से सुरक्षित बाहर निकलने के लिए तीन रास्ते कागज पर हैं जिनमें से एक का भी निर्माण इसे बनाने वाली कंपनी ने नहीं किया इसे चूक मान भी लें तो इससे भी बड़ी चूक इस प्लान के अनुसार काम हुआ भी है या नहीं इसका परीक्षण करने वाली एजेंसी ने भी इसकी अनदेखी की।
सुरंग की खुदाई में भी गलती हुई है...
| |
चूने की चट्टान पर बनी है सिल्कायारा टनल ढहने का खतरा ज्यादा है...
| जांच कमेटी भी सवालों में दुर्घटना की जांच समिति का नेतृत्व निदेशक, भूस्खल शमन और प्रबंधन केन्द्र (एलएमएमसी) उत्तराखंड कर रहे हैं। एलएमएमसी एक नया स्वायत्त निकाय है। इसमें कोई भू-वैज्ञानिक ही नहीं है, सिर्फ इंजीनियर्स हैं। 6 सदस्यों वाली समिति में श्रमिक संघ या कोई स्वतंत्र विशेषज्ञ भी नहीं है। |
● पुलिस भर्ती के लिए वैकेंसी इसी महीने ● इस बार व्यापमं से मंगाए जाएंगे आवेदन
■ हरून इंडिया रिच लिस्ट – 1539 अमीरों में 205 की संपत्ति घटी, 45 सूची से बाहर हुए
■ असंतुलन- नीति आयोग के वर्किंग पेपर से चौकाने वाला खुलासा ■ वेतनभोगी कर्मियों की मांग घट गई, औपचारिक रोजगार दोगुना
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359