एसआई और एएसआई के 600 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
● पुलिस भर्ती के लिए वैकेंसी इसी महीने ● इस बार व्यापमं से मंगाए जाएंगे आवेदन
■ हरून इंडिया रिच लिस्ट – 1539 अमीरों में 205 की संपत्ति घटी, 45 सूची से बाहर हुए
नई दिल्ली । हमारे देश के 134 शहरों के कुल 1539 अमीरों की संयुक्त संपत्ति एक साल में 46 फीसदी बढ़कर 159 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह रकम न सिर्फ सऊदी अरब और स्विटजरलैंड की संयुक्त अर्थ व्यवस्था के आकार से करीब 310.48 लाख करोड़ रुपये की भारतीय जीडीपी के आधे से अधिक है।
हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2014 गुरुवार 29 अगस्त को जारी की गई। इस लिस्ट के मुताबिक 29 उद्योगोंं से जुड़े 42 शहरों के 1334 अमीरों की दौलत में खासी बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं 205 अमीरों की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 45 अमीर ऐसे भी हैं जो सूची से बाहर हो गए हैं।
विशेष बात यह है कि रिच लिस्म में विनिर्माण के क्षेत्र का दबदबा रहा है। इस क्षेत्र के 1016 लोगों ने अमीरों की सूची में जगह बनाने में कामयबी हासिल की है। इन्होंंने इस साल अपनी संयुक्त सम्पत्ति में 28 लाख करोड़ रुपये जोड़े हैं।
शहरों में 386 अमीरों के साथ मुंबई सबसे आगे है। सूची में दूसरे स्थान पर काबिज शहर दिल्ली में 217 धनाड्य रहते हैं। हैदराबाद तीसरे , बैंगलूरू चौथे और चेन्नई इस सूची मे पांचवे स्थान पर हैं। गुरूग्राम 23 अमीरों के साथ सूची में 10 वें स्थान पर है। इसी तरह नोएडा में 11 धनाड्य रहते हैं हालांकि इनकी संख्या एक घट गई है।
टीवीएस मोटर्स के वेणु श्रीवासन 60400 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सूची में 36 वें स्थान पर है। आरिस्टो फर्मास्यूटिकल्स की उमा देवी प्रसाद एंड फैमली 34000 करोड़ के साथ सूची में 77 वें स्थान पर है और एसआरएफ के अरुण भारत राम 32601 करोड़ के साथ 81 वें स्थान पर है।
महिलाओं का अपने दम पर परचम … | ||
| नाम | संपत्ति | कंपनी |
| राधा वेम्बू | 47500 | जोहो |
| फाल्गुनी नायर | 32200 | नायका |
| जयश्री उल्लाल | 32100 | अरिस्टा नेटवर्क्स |
| किरण मजूमदार शॉ | 29000 | बायोकॉन |
| नेहा नारखेड़े | 4900 | कंफ्लूयेंट |
| जूही चावला | 4600 | नाइट राइडर |
| इंदिरा नूई | 3900 | पेप्सीको |
| नेहा बंसल | 3100 | लैंसकॉर्ट |
| देविता राजकुमार | 3000 | यूवी टेक्नॉलॉजी |
| कविता सुब्रमण्यन | 2700 करोड़ | अपस्टॉक्स |
● पुलिस भर्ती के लिए वैकेंसी इसी महीने ● इस बार व्यापमं से मंगाए जाएंगे आवेदन
■ असंतुलन- नीति आयोग के वर्किंग पेपर से चौकाने वाला खुलासा ■ वेतनभोगी कर्मियों की मांग घट गई, औपचारिक रोजगार दोगुना
● सिविल जज बनना है तो लॉ की डिग्री और बार में रजिस्ट्रेशन जरूरी --
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359