किसानों की आय बढ़ाने व खाद्य सुरक्षा के लिए एक लाख करोड़, रेल कर्मियों को बोनस
■ केन्द्रीय कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
● बड़ा फैसला- सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में बैंकों की शाखाएं दूर होने से सीएम साय ने दिए निर्देश ● हाट-बाज़ार में कैंप लगाकर दी जाएगी राशि ● नगद भुगतान के लिए संग्राहकों की पात्रता का निर्धारण कलेक्टर करेंगे ● पारिश्रमिक राशि के भुगतान की कार्यवाही 15 में पूरा करने कहा गया
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा,बीजापुर और नारायणपुर जिलों में तेंदुपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का भुगतान करने के निर्देश दिये हैं। इन जिलों में बैंकों की शाखाएं दूर-दूर स्थित हैं इसीलिए सीएम साय ने तेंदुपत्ता संग्राहको की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए वन और जलवायु परिवर्तन विभाग को यह निर्देश दिया है।
सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के हाट -बाज़ारों में कैंप लगाकर तेंदुपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2024 में पारिश्रमिक राशि का तुरंत ही भुगतान किया जाएगा। संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि के भुगतान की कार्यवाही 15 दिन में पूरा करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश मंत्रालय से जारी कर दिये गए हैं।
सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के अलावा अन्य जिलों में तेंदुपत्ता संग्राहकों को उनके खातों में उनके पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा नगद की कार्यवाही जिला कलेक्टर के पर्यवेक्षण और नियंत्रण में की जाएगी। नगद भुगतान के लिए कौन से संग्राहक पात्र होंगे इसका निर्धारण कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक प्रकरण का नगद भुगतान कलेक्टर की अनुमति से ही होगा।
प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर तथा वन मंडलाधिकारी,प्रबंध संचालक, जिला यूनियन द्वारा आपसी समन्वय से प्रस्तावित क्षेत्र के अंतर्गत हाट-बाज़ार तथा अन्य उपयुक्त स्थान पर कैम्प का आयोजन कर संबंधित संग्राहकों को तेंदुपत्ता संग्रहण कार्ड में उचित प्रविष्टि कर नगद भुगतान करते हुए पावती प्राप्त करेंगे। नगद भुगतान के पहले प्रसार-प्रचार भी किया जाएगा। इसके साथ ही नगद भुगतान से संबंधित समस्त कार्य की संपूर्ण वीडियोग्राफी करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
आधार कार्ड और बैंक खाता खुलवाने की कार्यवाही भी होगी संबंधित जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में कैम्प के दौरान संग्राहकों को आवश्यकतानुसार आधार कार्ड जारी करने, बैंक खाता खुलवाने आवाश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सीएससी स्थानीय बैंक से आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाएगा। संग्राहकों द्वारा प्राप्त बैंक खाता विवरण के अनुरूप संग्राहक सर्वेक्षण साफ्टवेयर तेंदुपत्ता पेमेंट साफ्टवेयर में आवश्यक पंजीयन आदि |
■ केन्द्रीय कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
● खाद्य तेल 13 दिन में 30 रुपये, प्याज 4 माह में 35 रुपये और आटा 6 महीने में 7 रुपये महंगे हो गए ● सरकार ने किसानों को राहत तो दी पर मुनाफाखोरों ने बाजार में दाम ज्यादा बढ़ाए इन्हे नहीं रोका..
■ हरेली छत्तीसगढ़ी लोक का सबसे लोकप्रिय और सबसे पहला त्यौहार है। ■ पर्यावरण को समर्पित यह त्यौहार छत्तीसगढ़ी लोगों का प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण दर्शाता है।
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359