• 07 Mar, 2026

वैष्णोदेवी जा रही बस पर आतंकी हमला, 9 श्रध्दालुओं की मौत

वैष्णोदेवी जा रही बस पर आतंकी हमला, 9 श्रध्दालुओं की मौत

श्रीनगर । अभी आम चुनाव देश में शांतिपूर्ण तरीके से निबटे ही हैं कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तैयारियां की जाने लगी हैं। धारा 370 हटने के बाद से वैसे ही आतंकी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सुप्त अवस्था में थे पर आयोग के अब वहां विस चुनाव की तैयारी किये जाने से आतंकी संगठनों में आक्रोष है और उन्होंने रविवार 9 जून की शाम छह बजे पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से ठीक एक घंटे पहले यहां श्रद्धालुओं  से भरे बस के चालक  पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस अचानक हुए हमले से चालक का बस पर से नियंत्रण चूक गया और बस समीप के ही खाई में जा गिरी। इस तरह उक्त हमले में सवार 9 यात्रियों की मौत हो गई।

  राहगीरों ने खाई में गिरी बस से जीवन के लिए झूझ रहे यात्रियों, श्रध्दालुओं को बस से बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई है। इतना ही नहीं श्रध्दालुओं पर भी आतंकियों ने गोलियां चलाईं। बताया गया कि बस वैष्णोदेवी मंदिर के दर्शनार्थियों को लेकर जा रही थी। इसमें ज्यादातर उप्र और दिल्ली के थे। रियासी के एसएसपी मोहिता शर्मा ने इस घटना में  10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने 33 लोगों के घायल होने की भी जानकारी दी ।  

जम्मू  की बस जेके 02 एई 3485 रियासी जिले के प्रसिध्द शिव मंदिर शिव खेड़ा से कटरा लौट रही थी। डीसी रियासी विशेष पाल महाजन ने बताया आतंकियों ने उक्त बस पर घात लगाकर शाम 6 बजे हमले किये। पौनी शिवखेड़ा के बीच के इलाके में कथित आतंकी अचानक बस के सामने आ गए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं। हमले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरु किया गया। घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। कई शव घटनास्थल पर पड़े हुए थे जबकि कुछ पेड़ पर फंसे हुए थे।

  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना जैसी वर्दी में थे आतंकी-

कुछ चश्मदीद गवाहों ने बताया कि बस पर हमला करने वाले लोग सेना जैसी वर्दी पहने हुए थे और इन्हीं में से कुछ बाहर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।  गोली लगते ही  बस चालक का बस पर से संतुलन बिगड़ गया और बस फौरन बाद एक गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद चारों ओर चीख पुकार मचने लगी। खाई में गिरी बस से यात्रियों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

  • दो साल पहले भी हुआ था बस पर आतंकी हमला--
  1. जम्मू संभाग में कुछ वर्षों में राजोरी पूंछ में सेना पर कई हमले हुए हैं। 
  2. 13 मई 1922 को भी कटरा से लौट रहे बस पर स्टीकी बम लगा कर हमला किया गया था। 
  3. हमले में बस में आग भी लग गई इसमें तीन श्रध्दालुओं की मौत भी हो गई। वही  24 घायल भी हुए थे।