आतंकी मुठभेड़ में पैर गंवाने के 22 साल बाद पैरालिंपिक में देश को दिलाया मेडल
■ मैन्स जैवलिन में नवदीप ने गोल्ड जीता
आईपीएल 2024 के लिए अब 10 दिन का समय बचा है।
मुंबई, 12 मार्च। आईपीएल 2024 के लिए अब 10 दिन का समय बचा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। आईपीएल की तैयारी को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ी धीरे-धीरे अपने कैंप में पहुंच रहे हैं। सीएसके के बाद मुंबई इंडियंस का कैंप भी सोमवार से शुरू हो गया। कैंप के पहले ही दिन हार्दिक पंड्या टीम के साथ जुड़ गए। वहीं टीम के नए बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा भी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए। बता दें कि मलिंगा राजस्थान रॉयल्स को छोड़ मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच बने हैं।
हार्दिक और मलिंगा की गर्मजोशी भरी मुलाकात
फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद उनकी हार्दिक पंड्या से मुलाकात गर्मजोशी से भरी हुई। हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह मलिंगा से गर्मजोशी भरी मुलाकात कर रहे हैं। मलिंगा और हार्दिक एक दूसरे से इस तरह मिले जैसे बिछडे़ दो भाई मिलते हैं। बता दें कि पंड्या और मलिंगा एक साथ मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। आईपीएल से रिटायरमेंट के बाद मलिंगा राजस्थान रॉयल्स के कोच बन गए थे और हार्दिक गुजरात टाइटंस के कप्तान थे, लेकिन दोनों अब अपनी पुरानी टीम के साथ हैं।
अर्जुन ने की यॉर्कर की प्रैक्टिस
मुंबई इंडियंस के कैंप में पहुंचने के बाद हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी का जमकर अभ्यास किया। हार्दिक के अलावा अर्जुन तेंदुलकर भी कैंप से जुड़ गए और उन्होंने पहले ही दिन मलिंगा की निगरानी में गेंदबाजी की प्रैक्टिस की। इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर यॉर्कर की प्रैक्टिस करते दिखे। अर्जुन ने इस प्रैक्टिस के दौरान कई बार बेहतरीन यॉर्कर डाली। उन्होंने एकदम सटीक यॉर्कर से बैट्समेन को चारों खाने चित किया। बल्लेबाज अर्जुन की यॉर्कर पर कई बार जमीन पर गिर पड़े।
■ मैन्स जैवलिन में नवदीप ने गोल्ड जीता
■ हरविंदर ने इतिहास रचा, भारत को पैरालिंपिक में चार गोल्ड
■ रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ और कांस्य विजेता को मिलेगा 1 करोड़ रुपये.. ■ राज्य खेल अलंकरण समारोह में 506 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया ■ वर्ष 2021-22 और 23 के पदक विजेताओं कोे ईनाम ■ खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति और विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती होगी
■ हमारे साझा सरोकार "निरंतर पहल" एक गम्भीर विमर्श की राष्ट्रीय मासिक पत्रिका है जो युवा चेतना और लोकजागरण के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजगार इसके चार प्रमुख विषय हैं। इसके अलावा राजनीति, आर्थिकी, कला साहित्य और खेल - मनोरंजन इस पत्रिका अतिरिक्त आकर्षण हैं। पर्यावरण जैसा नाजुक और वैश्विक सरोकार इसकी प्रमुख प्रथमिकताओं में शामिल है। सुदीर्ध अनुभव वाले संपादकीय सहयोगियों के संपादन में पत्रिका बेहतर प्रतिसाद के साथ उत्तरोत्तर प्रगति के सोपान तय कर रही है। छह महीने की इस शिशु पत्रिका का अत्यंत सुरुचिपूर्ण वेब पोर्टल: "निरंतर पहल डॉट इन "सुधी पाठको को सौपते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। संपादक समीर दीवान
Address
Raipur
Phone
+(91) 9893260359