• 07 Mar, 2026

इमरान गिरफ्तार, अपनी सेना पर ही टूट पड़ी पाक की जनता ..

इमरान गिरफ्तार, अपनी सेना पर ही टूट पड़ी पाक की जनता ..

इमरान को कोर्ट से घसीटते ले गए जवान, पीएम शरीफ लंदन में सेना प्रमुख ओमान में..

इस्लामाबाद।  पड़ोस में पाकिस्तान में सियासी हालात बहुत ही खराबतर हो गए हैं। हाल ये है कि वहां सूरते हाल नाटकीय ढंग से बदल रहे हैं। 9 मई मंगलवार को पाक रेंजर्स पूर्व प्रधानमंत्री को हाईकोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया और वहां से घसीटते हुए ले गए। इमरान की गिरफ्तार के बाद  पाक में हालात इस कदर बेकाबू हो गए हैं कि पाक की आवाम सड़कों पर उतर आई है। पाक की सेना पर उनकी ही आवाम टूट पड़ रही है। 
  इसी दिन शाम होते होते इमरान समर्थकों ने लाहोर से रावलपिंडी तक आर्मी हेडक्वार्टर्स पर कब्जे के लिए धावा बोल दिया। पाकिस्तान में यूं तो हालात खराब होने की यह घटना पहली बार नहीं हुई है पर फिर भी इस तरह बेकाबू हालात में यह पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान की आवाम अपनी ही सेना से बहुत नाराज है। सेना के वाहनों पर महिलाओं तक ने पत्थरबाजी की।  9 मई मंगलवार की रात में हालात तो ये थे कि पाकिस्तान के लगभग एक दर्जन से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन कर इमरान समर्थकों ने सेना और सरकार के खिलाफ जंग सी ही छेड़ दी है। 
  इतना कुछ पाकिस्तान की सरजमीन पर घट रहा है और पाकिस्तान के शहबाज शरीफ लंदन में हैं। दूसरी तरफ सेना के प्रमुख ओमार मुनीर भी पाकिस्तान में नहीं हैं, उनके ओमान में होने की खबर दी गई है। 
 अरेस्ट से पहले इमरान और सेना में तकरार  
इमरान ने 6 मई को एक रैली में अपना यह आरोप दोहराया था कि उन पर पिछले साल नवम्बर में हुए हमले में आईएसआई के मेजर जनरल फैसल नासिर का हाथ था। 8 मई को आर्मी ने इमरान को बेबुनियाद आरोप नहीं लगाने के लिए चेताया था। इतना ही नहीं पीएम शहबाज शरीफ ने भी फौज के खिलाफ इमरान की बयानबाजी का विरोध किया था। इसके बाद भी इमरान ने मंगलवार को कोर्ट जाते समय भी सेना के खिलाफ बयानबाजी की थी।  

पाकिस्तान में मार्शल लॉ के हालात बन रहे सेना के सामने वजूद का संकट 
पाकिस्तान में हालात वैसे तो कभी स्थिर नहीं रहे पर पिछले कुछ महीनों से यहां नाटकीय घटनाक्रमों का एक सिलसिला सा ही बन गया है। इधर इमरान की गिरफ्तारी के बाद जनता ही सेना खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। सेना इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। सेना के सामने वजूद का खतरा पैदा हो गया है। पाकिस्तान में मार्शल ला के हालात बन गए हैं। यदि जल्द ही सेना इस तरह का कोई फैसला लेती है  तो कोई अचरज की बात नहीं होगी। 
 पाकिस्तान में मौजूदा हालात और पसेमंजर के मद्देनजर इमरान अपनी असाधारण लोकप्रियता के कारण सेना का दर्प तोड़ने वाले पहले पाकिस्तानी नेता होंगे। वरना कहीं भी किसी भी हालात में दमन करना सेना के लिए बहुत आसान काम होता है।  इससे पहले लियाकत अली भुट्टो और बेनजीर भुट्टो ने चुनौती देने की कोशिशें की थीं लेकिन दोनों का अंत दुःखद ही हुआ था इतिहास गवाह है।  पाक की जनता जान चुकी है कि भारत से कोई भी जंग नहीं सकने वाली सेना उसकी भलाई के लिए नहीं है।  सेना के अफसर अपनी –अपनी तिजोरियां ही भरने में लगे हैं। इसके बावजूद सेना पाकिस्तान में डेमोक्रेसी जम्हूरियत की राह में सबसे बड़ी बाधा है। यहां इमरान जनता के इन्हीं सेंटीमेंट का इस्तेमाल अपने पक्ष में कर रहे हैं। 
 मियांवाली में सेना के एयरबेस में घुस गए लोग 
 पेशावर में रेडियो पाकिस्तान की इमारत में उपद्रवियों ने आग लगा दी।
 पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध, कई जगह मोबाइल इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। 
 इमरान खान के समर्थक प्रदर्शनकारियों ने खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के मुख्यद्वार को जला दिया है। 
 इमरान की गिरफ्तारी के विरोध में पीटीआई पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी  की अर्जी पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।
 इमरान को फिलवक्त रावलपिंडी के एनबी मुख्यालय में रखा गया है। जहां 10 मई को उनकी पेशी होनी थी।
  • आर्मी कमांडर का घर जलाया, यहां कभी जिन्ना रहा करते थे
  • इमरान समर्थकों ने लाहौर में चौथी कोर के कमांडर के आवास में आग लगा दी। भीतर घुस कर तोड़फोड़ भी की। ये आवास कभी पाकिस्तान के संस्थापक रहे मोहम्मद अली जिन्ना का सरकारी बंगला होता था।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं को घसीटते ले गए सुरक्षाबल के जवान...
 इमरान की गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने न केवल आगजनी और प्रदर्शन किया बल्कि रोके जाने पर सुरक्षाबलों से संघर्ष करते हुए सैन्य प्रतिष्ठानों की ओर बढ़े। प्रदर्शन के मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।  इन्होंने इस्लामाबाद, कराची में सुरक्षाबलों को ही चुनौती दी। इससे जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें सुरक्षाबल के जवान महिलाओं को घसीटते हुए साथ ले जाते दिख रहे हैं लेकिन विरोध के तेवर महिलाओं में कम नहीं हुए हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कुछ दिनों पहले ईरान में चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन में देखा गया था। 
कालाधन सफेद करने के आरोप में गिरफ्तारी इमरान की .....
इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीवी पर अल कादिर ट्रस्ट बना कर बहरिया टाउन नाम की एक रियल इस्टेट फर्म का 50 अरब रुपये का काला धन सफेद करने में मदद करने का आरोप है। आरोप है कि इस सौदे के हदले में उन्हें 500 करोड़ रुपये और सैकड़ों कनाल जमीन ली थी। 
पाकिस्तानी फौज ने बुलाई आपात बैठक 
हालात पाकिस्तान में इस कदर नाजुक हैं कि पाकिस्तानी फौज ने इसी सिलसिले में एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में आर्मी चीफ असीम मुनीर के अलावा डीजी आईएसआई नसीम अंजुम, डीजीएमएओ समेत कई बड़े अफसर शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है बैठक में हालात को देखते हुए पाकिस्तान में मार्शल ला लगाने की बात कही गई है।
कोर्ट ने 15 मिनट में होम मिनिस्टर को तलब किया 
इस्लामाबाद हाईकोट के जीफ जस्टिस आमेर फारुख ने होम मिनिस्टर, इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख को 15 में पेश होकर गिरफ्तारी का कारण और केस की जानकारी देने को कहा था। उधर क्वेटा प्रांत में फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।